Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धनराशि को खर्च नहीं कर पाई नगर पालिका : तीन करोड़ होंगे लैप्स

मुजफ्फरनगर। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद नगर पालिका 14 वें वित्त की धनराशि को खर्च नहीं कर पाई। 31 दिसंबर रात 12 बजे तक भुगतान करने के बावजूद अभी करीब तीन करोड़ की धनराशि बची रह गई।

यह राशि लैप्स हो सकती है। हालांकि नगर पालिका अधिकारी धनराशि खर्घ्च करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं। नगर पालिका में 14 वें वित्त की धनराशि को लेकर खूब उठापटक चल रही है।

पालिका में करीब 14 करोड़ की धनराशि से 131 कार्य कराए जाने हैं। इनमें से करीब छह करोड़ के कार्य 31 दिसंबर तक पूरे होने थे। इसके बाद इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक पालिका अधिकारी भुगतान करने में जुटे रहे।

इसके बावजूद करीब तीन करोड़ का ही भुगतान हो पाया। बाकी धनराशि लैप्स हो रही है। अब इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि करीब तीन करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है।

इस रकम को खर्च करने में लिए शासन से अनुमति लेनी जरूरी है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही धनराशि का उपयोग किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =