फिल्मी चक्कर

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का फर्स्ट लुक

अभिषेक दुधिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है. अजय देवगन इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. अजय देवगन को ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एक वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाते देखा जा सकता है.

‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ के फर्स्ट लुक कि बात करें तो इसमें अजय देवगन ने भारतीय वायुसेना की प्राइड हैट लगा रखी है. अजय देवगन के पीछे भारतीय वायुसेना का प्लेन दिख रहा है. जिस पर भारतीय तिरंगे को बड़ी शान से लहराते देखा जा सकता है.

https://twitter.com/akshays_sniper/status/1212737384351010817?s=20

पहला लुक रिलीज होते ही फिल्म फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.कहानी 1971 में भारत-पाक जंग पर आधारित है. फिल्म को इस साल 14 अगस्त पर रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म में अजय देवगन स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक ने 1971 की लड़ाई दौरान पाकिस्तान के सभी एयरस्पेस को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 16 =