संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: Assembly elections 2022 को लेकर तेजी से लग रहे है जनसम्पर्क अभियान में प्रत्याशी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एक और जहां विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी पूरी मशक्कत के साथ Assembly elections जन सम्पर्क अभियान मे जुटे है। तथा सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते नही थक रहे हैं। वहीं दूसरी और मतदाताओ की खामोशी ने प्रत्याशियो की नींद उडा दी है।

मतदाताओं की नब्ज टटोलने मे विफल साबित हो रहे नेताओ को सूझ नही रहा कि आखिर वो करें तो क्या करें। क्योंकि एक और जहां मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। वहीं चुनाव का रूख साफ ना हो पाने से असमंजस की स्थिती बनी हुई है। जबकि इस सब से इतर प्रत्याशियों के समर्थन मे विभिन्न दलो के बडे नेताओ के चुनावी कार्यक्रम की झडी लगी हुई है।

इस चुनाव का माहौल

पार्टी नेता चुनाव प्रचार अभियान में कोई कोर कसर नही छोडना चाहते। राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह चुनाव पिछले चुनाव से कुछ अलग नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस चुनाव का माहौल ही कुछ इतर है। चुनावी समर के बावजूद मतदाताओं मे चुनाव को लेकर वो उत्साह नजर नही आ रहा जो अब से पहले चुनावों को लेकर देखा गया।

रही बात पार्टी नेताओ व प्रत्याशियों की तो उनकी तो मजबूरी है कि वो प्रचार के अंतिम क्षण तक डोर टू डोर कन्वेसिंग का सतत प्रयास करें तथा अंतिम मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करें। इस चुनाव मे कोई किसानो की समस्या,तो कोई युवाओ को रोजगार तो कहीं कानून व्यवस्था व महिलाओं को सम्मान,गन्ना भुगतान व विकास कार्यो आदि विभिन्न एजेंडो के साथ जनता के बीच पहुंच रहा है। हां एक बात जरूर है कि युवा मतदाताओं मे चुनाव को लेकर अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

चुनाव मे सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है

युवा वोटर चुनाव के प्रति काफी उत्साहित हैं युवाओं में रोजगार,शिक्षा निति मे सुधार/बदलाव तथा रोजगारपरक शिक्षा,तकनीकि शिक्षा आदि विभिन्न विषयों पर संजीदा हैं। राजनीति के जानकारों के साथ साथ बुजुर्गो का भी मानना है कि चुनाव मे सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है। किसी भी प्रत्यायाशी/दल की को लेकर कुछ निश्चित नही कहा सकता। चुनाव मे उंट किस करवट बैठता कुछ कहा नही जा सकता। यह सब भविष्य के गर्भ में है। कि क्षेत्र की जनता किस के पक्ष मे मतदान करेंगे।

किस के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा तथा किस को पराजय का मुंह देखना होगा। चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव व मतगणना तक समस्त व्यवस्थाओ को पुख्ता किया जा रहा है।

इस संदर्भ मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक यादव तथा जनपद की सभी 06 विधानसभाओ के प्रेक्षकों की मौजूदगी मे चुनाव सम्बन्धी बैठको का दौर जारी है। एक एक दिन मे कई-कई बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जो देर रात तक चल रही है।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 403 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 3 =