पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
पाकिस्तान वायु सेना (PAF) का एक ट्रेनी विमान मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में फ्लाइंग अफसर इबाद और स्कवॉड्रन लीडर हारिस के मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस विमान ने मियांवाली स्थित आलम एयरबेस से उड़ान भरी थी। पाक वायु सेना ने अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।
Just recived this 4rom Mianwali… PAF jet Crashed..#ArmyAct pic.twitter.com/PGkQH9paCX
— کلیم نیازی (@KalimKhanNiazi) January 7, 2020
पिछले साल जुलाई में पाकिस्तानी सेना का एक छोटा विमान रावलपिंडी में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस घटना में कम से कम 19 लोगों की जान गई थी।
