Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छोटू राम डिग्री कॉलेज के सभागार में गोष्ठी

मुजफ्फरनगर। नागरिक संशोधन अधिनियम २०१९ के संदर्भ में एक गोष्ठी छोटू राम डिग्री कॉलेज के सभागार में की गई।

इसकी अध्यक्षता नरेश मलिक प्राचार्य छोटूराम डिग्री कॉलेज ने की तथा गोष्ठी में मुख्य वक्ता सोहनवीर सिंह पूर्व सांसद एवं अशोक कंसल पूर्व विधायक तथा अतिथि उमेश मलिक बुढ़ाना विधायक प्रवीण शर्मा जिला मंत्री तथा तरुण त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा एवं विद्यालय के समस्त प्रोफेसर एवं स्टाफ सभी लोग सम्मिलित रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने १९४७ में यह कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं अगर वह यहां निवास नहीं करना चाहते उस स्थिति में उन्हें उनकी नौकरी देना और उनके जीवन का सामान्य बनाना भारत सरकार का पहला कर्तव्य है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम २०१९ को बनाकर गांधी जी के वचन का सम्मान करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यक शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 10 =