Bahraich News: बदमाशों का मन्नत हॉस्पिटल में धावा, एक बदमाश के हाथ में फट गया हथगोला
Bahraich News: जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल में धनसरी मार्ग पर मन्नत हॉस्पिटल में शुक्रवार रात ढाई बजे के आसपास दो बाइक पर सवार होकर असलहों से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी अस्पताल के अंदर घुस गए। बदमाशों ने असलहे के दम पर अलमारी खोला, लेकिन अलमारी से कुछ न मिलने पर बदमाशों ने सो रहे डॉक्टर एके जायसवाल गले से सोने की चेन छीन ली।
इसी दौरान डॉक्टर एके जायसवाल (Dr AK Jaiswal) और सहयोगी शमीम अहमद जग गए। शमीम अहमद (मन्नत हॉस्पिटल) ने चेन छीनने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हो गए।आपस में बात करते हुए हथगोला फेंकने का प्रयास किया। हथगोला एक बदमाश के हाथ में फट गया। उसके एक शरीर का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया।
जबकि दूसरे के हाथ में दागने से उसके हाथ की सभी उंगली गायब हो गई। सभी घटना स्थल से वापस भागने लगे। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
Bahraich पुलिस गांव पहुंची
पुलिस ने घायल को सीएचसी (CHC) पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक घायल का कोई पता नहीं चल रहा है। वहीं, प्रभारी एसपी के निर्देश पर पीड़ित से तहरीर ली गई। घटना पर प्रभारी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
सुबह 3 बजे घायल बदमाश अस्पताल से वापस अपने अड्डे पर जाने लगा, लेकिन घायल बदमाश आगे नहीं बढ़ सका और खेत में गिर गया। पुलिस ने सुबह 10 बजे उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
एक बदमाश गायब: Bahraich
हथगोला हाथ में दागने से घायल एक बदमाश गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना छिपाने के लिए उसे पुलिस ने ही गायब कर दिया है। वहीं मौके से एक बाइक भी गायब है। जबकि दूसरे बाइक से बदमाश फरार हो गए।
अस्पताल में घायल बदमाश की पहचान सीतापुर जिले (Sitapur District) के रामपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी सुरेश पुत्र भीखा के रूप में हुई है। पहले घायल ने अपना नाम गलत बताया। फिर उसके जेब से मिले मोबाइल नंबर पर सीएचसी के कर्मियों ने फोन किया तो घायल बदमाश के पुत्र ने फोन उठाया। उसने गांव और जिले के साथ पिता का नाम बताया।
जरवल रोड थाने में अस्पताल के संचालक विनोद जायसवाल ने जान से मारने की नियत से बदमाशों के आने और हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर प्रभारी एसपी का कहना है कि जांच के बाद सख्त करवाई की जा रही है। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

