संपादकीय विशेष

Market: सब्जियों के दाम आसमान पर, गड़बड़ा रहा है रसोई का बजट

Market News: सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गोभी ४० रुपये प्रति किलोग्राम तो बैंगन ६० रुपये प्रति किलोग्राम के दाम से बिक रहा है। दाल व सिलेंडर के दाम पहले से बढ़े होने और अब सब्जी के दाम बढ़ने पर रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।

दालों के बाद अब सब्जी के दाम में उछाल आने लगा है। बाजार में गोभी ४५ रुपये, टमाटर ४० रुपये, मटर ४० रुपये, प्याज ४५ रुपये, बैंगन ६० रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्जी बेची जा रही है। एक सप्ताह के अंदर सब्जियों के दाम में दस से १५ रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ने से अब सब्जी के दाम आसमान छूने लगे हैं।

गृहणी पूजा गुप्ता, रश्मि, सोनिया रानी, सुनीता देवी का कहना है कि दालों व मसालों के दाम पहले से बढ़े हुए हैं। रसोई सिलेंडर करीब एक हजार रुपये का है। अब सब्जी भी अपना रंग दिखाने लगी है।

सब्जी के दाम बढ़ने से उनके रसोई का बजट का गड़बड़ाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गृहणी ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =