उत्तर प्रदेश

Jhansi News: हम घर में घुसकर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा-नरोत्तम मिश्रा

Jhansi News: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लोग नारा लगाते हैं कि भारत तेरे टुकडे़ होंगे, इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह, अफजल अभी जिंदा है, तुम कितने अफजल मारोगे। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यहीं नहीं रूके ब्राहम्ण समाज को इशारा किया कि अब आप समझो किसे वोट देना है। अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, को समर्थन करने वाले नेता कांग्रेस, सपा, बसपा के नेता समर्थन करने जे.एन.यू.जाते हैं। ये फुंके बल्बों की माला है।

उन्होंने जोर दिया और स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी हारती है तो हिन्दुओं का पलायन हुआ और असम में यदि बीजेपी सरकार बनाती है तो घुसपैठिए बाहर भागते हैं। मिश्रा भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के प्रचार में यहाँ आये थे।

वोट आपका है, आप चाहें साईकिल को वोट दें, आप कांगेस को वोट दें आप चाहे जयंत चैधरी को वोट दे, मगर यदि आपको अपना भविष्य को देखना है और सुन्दर भविष्य देखना चाहते हैं तो बीजेपी को वोट देना। श्री मिश्रा ने कहा कि फर्क आपको करना है। चिंतन आपको करना है। मैं तो इतना जानता हॅूं कि यदि आप अपनी पर आ जाओगे तो इतिहास रच जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर मत भटक जाना।

प राम राज्य की स्थापना की सोचते हैं, आप मनसा वासा कर्मणा वाली विचार धारा को जीने वाले लोग हंै और यही सोच हमारे मोदी-योगी जी भी रखते हैं।

इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने कहा कि महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी मगर 15 वर्ष पूर्व में जो देश का माहौल देखता था तो बात गले नहीं उतरती थी मगर आज मोदी-योगी जैसे बिना जेब के नेताओं के युग को देखकर आज मैं कह सकता हूं कि 21 वीं सदी भारत की होगी।

साईकिल-हाथी से बड़ी मुश्किल में छुटकारा मिला है अब। योगी जी कोविड से प्रभावित हो जाने के बावजूद जनता की सेवा में लगे रहे। एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ये हमने ही नहीं दुनिया ने भी देखा है।

भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान को याद कर कहा कि एक चिंटी भी नहीं मरी और रामलला का हम सबके सपने को साकार होता आज देख रहे है। सर्व ब्राहम्ण महासभा समिति का मतदाता जागरूक अभियान कार्यक्रम समिति के संरक्षक पं. अनिल सुड़ेले व डा. सुनील मिश्रा के संयुक्त संयोजकत्व में संपन्न हुआ। अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक ने की।

बतौर विशिष्ठ अतिथि म. प्र. के कद्दावर भाजपा नेता पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेविका शालिनी भार्गव, धर्माचार्य लल्लन महाराज, भगवताचार्य हरिओम थापक, भगवताचार्य विनोद चतुर्वेदी, समाज के अध्यक्ष आर. के. सहारिया, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन जयदेव पुरोहित, बीकेडी के पूर्व प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेविका अपर्णा दुबे उपस्थित रहीं।

संचालन सियाशरण ने व आभार युवा धर्माचार्य पं. विवके पाठक ने व्यक्त किया। अतिथिगणों का स्वागत अखिलेश दुबे, आर. सी. शुक्ला, उत्कर्ष सुड़ेले, मैथिलीशरण मुदगिल, संजीव बुधौलिया, रानू देवलिया, राजीव पाठक, पप्पन पाठक, गोल्डी शर्मा, नितिन बाजपेई, अमित व्यास, वेदव्रत व्यास ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =