fire
उत्तर प्रदेश

Noida News: स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, महिला समेत दो की मौत

Noida News:  सेक्टर-24 के एक स्पा सेंटर में आग लगने की खबर है। आग इतनी अधिक लगी थी कि स्पा सेंटर में मौजूद दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि मौके पर पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्पा सेंटर है। स्पा सेंटर में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद मौके पर स्पा में हंडकंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें एक महिला और एक पुरुष होने की खबर हैं। पुलिस ने महिला और पुरुष के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =