Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तमिलनाडू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, एबीवीपी ने फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री पारस चौधरी के नेतृत्व मे शिव चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तमिलनाडु तंजापुर जिले की छात्रा जो धर्म परिवर्तन स्वीकार करने से मना करते हुए आरोप है कि ईसाई मशीनरी द्वारा उक्त छात्रा पर दबावप बनाने एवं उनके मां-बाप को निशुल्क स्कूली शिक्षा एवं रहन सहन की व्यवस्था का लालच देकर उक्त छात्रा को धर्म परिवर्तन कराने पर जोर देकर वहां स्कूल प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रा को परेशान किया गया।

जिससे तंग आकर उक्त छात्रा आत्महत्या को मजबूर हो गई। उक्त छात्रा को न्याय दिलाने एवं एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री सहित 35 एबीवीपी कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर शिव चौक पर धरना प्रदर्शन कर तमिलनाडू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश सह मंत्री अंकित स्वामी ने कहा कि तमिलनाडू सरकार छात्राओ की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर इस दौरान नगर मंत्री सिद्धार्था त्यागी , हर्ष हार्दिक , अनुभव भारद्वाज , अर्पित शर्मा ,पुनीत पंवार ,ज्योति ,कोमल, शिवजीत, मयंक विकल , अभिनव चौधरी समेत दर्जनों छात्रा छात्रएं मौजूद रहीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =