वैश्विक

Pakistan: हिजाब पर इंडिया को ज्ञान देने वाले पाकिस्तान को वहीं की महिला MP Sherry Rehman ने आईना दिखाया

Pakistan: हिजाब विवाद में घुसे पाकिस्तान सरकार और उसके केंद्रीय मंत्री को वहीं की एक महिला सांसद ने आईना दिखाया है. महिला सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा है कि हम एक तरफ हिजाब को लेकर भारत के मामलों में दखल दे रहे हैं, जबकि यहां महिलाओं की रैली निकालने पर प्रतिबंध की बात कही जा रही है.

 पिछले दिनों पाकिस्तान में धार्मिक और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने इमरान खान को लेटर लिखकर देश में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले औरत मार्च पर रोक लगाने की मांग की थी. मंत्री ने इस मार्च को रोक कर इसकी जगह उसी दिन अंतर्राष्ट्रीय हिजाब दिवस मनाने की बात कही थी.

इस पत्र के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की महिला सांसद शेरी रहमान (Sherry Rehman) ने इस मामले में कूद गईं. उन्होंने लिखा कि, एक केंद्रीय मंत्री का 8 मार्च को महिलाओं के मार्च पर प्रतिबंध के लिए लिखना चिंता का विषय है. 8 मार्च को अंतर्ऱाष्ट्रीय महिला दिवस है. महिलाओं के मार्च पर प्रतिबंध लगाकर आफ क्या साबित करना चाहते हैं.

सांसद ने ये भी कहा कि महिलाओं को हिजाब दिवस मनाने से कोई रोक नहीं रहा. एक तरफ तो हम हिजाब पर महिलाओं के हक की बात कहकर भारत की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने देश में महिलाओं की रैली का विरोध कर रहे हैं. यह भी महिलाओं की स्वतंत्रता औऱ अधिकारों का हनन है.

वह कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ग की महिला का नेतृत्व करता है. इसका मकसद सोसायटी में जेंडर की रूढियों को खत्म करना और महिलाओं में जागरूकता लाना है. इस पर रोक लगाना उनके अधिकारों को छीनना है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =