Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस मुठभेड-  ०४ शातिर पशु चोर अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान ०४ शातिर पशु चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया कि जनपद मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में उन्होने करीब ३६ पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम आशिफ पुत्र इदरीश निवासी ग्राम उलधन थाना खरखौदा जनपद मेरठ, राशिद पुत्र शमशाद निवासी कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ, नईम उर्फ फकरुद्दीन पुत्र शकुर निवासी ग्राम खिरवा थाना सरधना जनपद मेरठ हाल निवासी कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, मोबीन पुत्र इब्राहिम निवासी मौहल्ला मदरसा सादात पुराना बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड बताया

जिनके कब्जे से चोरी की गयी ०५ भैंस, २. ०१ टाटा कैन्टर नं० क्क १५ श्वञ्ज २१९०(चोरी किया हुआ), ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। अभियुक्त आशिफ व नईम उर्फ फकरुद्दीन उपरोक्त पर गैगस्टर अधि०, हत्या के प्रयास, चोरी, एन०डी०पी०एस० आदि संगीन धाराओं में करीब ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + three =