खबरें अब तक...

समाचार

ठंड के अवकाश के बाद खुले स्कूल, शीतलहर जारी3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय घने कोहरे की दस्तक, दोपहर के समय धूप और शाम के समय फिर शीतलहर ने एक बार फिर शाम को ठंड का अहसास करा दिया। सुबह के समय कोहरे में आज शीतकाल अवकाश के बाद फिर स्कूल जाने वाले बच्चे दिखाई दिये। एक ओर जहां अभिभावक भी आज अपने बच्चों को स्कूल छोडकर चले गये। जनवरी के दूसरे सप्ताह में घने कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी है जिसके चलते ग्रामीण सर्दी में ठिठुरते नजर आए। वही, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। चिकित्सकों ने माता-पिता को बच्चों के कपड़ों पर ध्यान देने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर गुजरने वाले वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। घने कोहरे में ग्रामीण ठंड से सिकुड़ते नजर आए। दुकानदारों ने घंटो तक अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। दोपहर ११ बजे के बाद कोहरे की चादर छठी। ठंड के चलते बाजारों में भी लोगों का आवागमन कम दिखाई दिया। वहीं शीतकाल अवकाश के बाद सोमवार को सवेरे स्कूल भी खिले जहां बच्चे भी बहुत दिनों के बाद स्कूलों में गये।

 

युवक का नाले में मिला शव1 Min Min |
मुजफ्फरनगर। नाले मे युवक का शव पडा देख दर्जनो मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह नई मन्डी थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी मे युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी की मौजूदगी मे पुलिसकर्मियो ने किसी प्रकार नाले से उक्त युवक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा जब मौके पर मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान आदर्श कालोनी निवासी युवक संजीव पुत्र धर्मवीर ंसिह के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अगवत कराया। संजीव की मौत की खबर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। चर्चा रही कि मृतक शराब पीने का आदि था। इस हादसे से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

 

ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन4 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कृषि भूमि मे फैक्ट्रियो का गन्दा पानी आने से खेती के नुकसान से आजिज ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की। नई मन्डी क्षेत्र के गांव धन्धेडा तथा कूकडा के ग्रामीणो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि उन सभी की कृषि भूमि गांव कूकडा व धन्धेडा मे है। भोपा रोड स्थित पेपर मिलो का गन्दा पानी उनके खेतो मे जा रहा है। जिस कारण उनकी खेती नष्ट हो रही है। ग्रामीणो का आरोप है कि फैक्ट्रियों के गन्दे पानी को नाले मे छोडा गया है। जिस कारण ओवरफ्लो होकर धन्धेडज्ञ में करीब 150 बीघा की काश्त की भूमि मे फैल गया है। जिससे गेहूं व गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। लगभग 10-15 किसानो की गेहू व गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। यदि प्रशासन द्वारा 3 दिन के अन्दर उपरोक्त फैक्ट्रियो से नुकसान की भरपाई नही करायी जाती तो उन सभी किसानो का विश्वास कानून से हट जायेगा। इस दौरान अमित राठी, चतरसिह, तैययब अली, हसन अली,मोहिउददीन, ताहीर, लियाकत अली,नौशाद, हासिम अली,शमशेर आदि मौजूद रहे।

पलटी बस, दर्जनों घायल5 Min 1 |
जानसठ। बस पलट जाने से बस मे सवार दर्जनो सवारियां घायल हो गई। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त बिजली घर के निकट एक बस अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई। इस हादसे मे बस मे सवार महिला, पुरूष व बच्चे घायल हो गए। यात्रियो की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर योगेश शर्मा मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तथा एम्बूलैन्स की मदद से तुरन्त ही सभी घायलो को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया। बताया जाता है कि सवारियो से भरी प्राईवेेट बस मीरापुर से मुजफ्फरनगर आ रही थी कि इसी बीच यह हादसा हो गया।

माल्यार्पण कर किया स्वागत6 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी का जिला कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने मार्ल्यापण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प.उ.प्र.प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर के वक्त गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक का जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मार्ल्यापण कर स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है। अतः सभी कार्यकर्ताओ को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी हित मे कार्य करना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प.उ.प्र.प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को मेरठ मे वरिष्ठ नेता राजनाथ सिह सीएए के समर्थन मे एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसमें 9 जिलो के कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला कार्यालय पर आहूत बैठक मे 22 तारीख की रैली की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई। विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जल्द ही मंडलो की नई कार्यकारिणी की घोषण होगी। इस अवसर पर सहारनपु के पूर्व विधायक व जिला प्रभारी राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, नितिन मलिक, प्रवीन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी, देशबंधु तोमर, साधना सिंघल, वैभव त्यागी, पंकज त्यागी, रमेश खुराना,रोहित खुराना, विशाल गर्ग, सुनील शर्मा, अशोक बाठला, साधना सिंघल, बबीता गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शातिर को किया गिरफ्तार7 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र भौराकलां में हुई लूट की घटना व 10 जनवरी को थाना क्षेत्र फुगाना में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए थाना भौराकलां पुलिस द्वारा उक्त दोनो घटनाओं को कारित करने वाला शातिर लूटेरा अभियुक्त मय लूटे गये मोबाईल व नकदी तथा अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ०२ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राहुल पुत्र मुरारीलाल निवासी कसेरवा कलां थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली बताया। जिसके कब्जे से लूटे गये ०९ मोबाईल फोन, लूटे गये ०४एटएीम कार्ड व डेबिट कार्ड, ०१ आधार कार्ड, ०१ पेन कार्ड.१००० रुपये नकद, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। उक्त शातिर के खिलाफ मु०अस०स०- ३/२० धारा- ३९२ भादवि थाना भौराकलां जनपद मु०नगर, मु०अ०स०- २/२० धारा- ३९२,५०६ भादवि थाना फुगाना जनपद मु०नगर, मु०अ०स०-१२०/१५ धारा- ३०२,२०१ भादवि थाना आदर्श मण्डी जनपद मु०नगर , मु०अस०- ४/२० धारा-३/२५ आयुद्ध अधि० थाना भौराकलां जनपद मु०नगर, मु०अ०स०- ५२० धारा-४१/१०२ द०प्र०सं० व धारा-४१४ भादवि थाना भौराकलां जनपद मु०नगर दर्ज है। अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि हम लोग रात्रि में सुनसान स्थान पर राहगिरों से नकदी, मोबाईल व उनका सामान लूटने की घटना को अंजाम देते थे तथा मौके से फरार हो जाते थे।

जाट महासभा ने युवा का कुलदीप को बनाया अध्यक्ष8 Min |
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा ने धर्मेन्द्र तोमर के नौ वर्ष के कार्यकाल के बाद अब युवा संगठन में फेरबदल करते हुए कुलदीप कुमार को युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने उपरोक्त घोषणा करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र तोमर पिछले नौ वर्ष से इस पद पर थे उनका चयन अखिल भारतीय जाट महासभा में हो गया है। उनके स्थान पर नियुक्त विपिन चौधरी के असमर्थता जताने पर अब युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर कुलदीप कुमार की नियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने कुलदीप कुमार के शपथ दिलाकर विधिवत रूप से युवा का जिलाध्यक्ष घोषित किया ओर उनसे कहा कि वे जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में भ्रमण कर वहां के ब्लॉक अध्यक्षों से सम्पर्क कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करे और सभी ब्लॉकों से एक एक प्रतिनिधि अवश्य चुन ले। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुंदरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जाट महासभा राजनीति के लिए नहीं अपितु समाजसेवा के लिए है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जाट नौजवान संगठित होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जगवीर सिंह, देवी सिंह सिम्भालका, अनिल चौधरी मुन्नू, इन्द्रपाल िंसंह, केड़ी, रामपाल वर्मा, संतोष वर्मा, गजेंद्र पाल, रविंद्र सिंह, विरेंद्र पंवार, भोपाल सिंह, रिषीपाल सिंह, पराग चौधरी, दीपक चौधरी, राकेश चौधरी, अमित चौधरी, शुभम, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।

धूमधाम के साथ मनाया लोहडी पर्व 9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। लेडिज क्लब नई मंडी में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर गिद्दा किया। सभी ने मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाया।
नई मंडी स्थित लेडीज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्य टीना, निशा, अनीशा, पायल, शिप्रा, मृदुला, बरखा, शशि मित्रा, मोनिका, मीनू व सरिका ने नृत्य प्रस्तुति दी। पंजाबी परिधानों में सजी महिलाओं ने पंजाबी लोकनृत्य कर त्योहार का खूब आनंद लिया। बाद में अलाव के पास बैठकर मूंगफली, रेवड़ी एवं पॉपकॉर्न खाए। कार्यक्रम में रेखा अरोड़ा, डा. ललिता माहेश्वरी, रिंकू गोयल, बीना शर्मा आदि का सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष कुसुम कुमार एवं सचिव सरिता स्वरूप ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी।

पुलिस अधिकारियों की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं हट रहा अतिक्रमण
खतौली। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व नगरपालिका परिषद की लाख कोशिशों के बावजूद कस्बे में अतिक्रमण का कोढ़ घटने के बजाये दिनों दिन और बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जाम के जंजाल में फंसे कोतवाल सन्तोष कुमार त्यागी ने पटेल मूर्ति के आसपास सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को जमकर हड़काने के साथ ही इनके दफा 34 के चालान भी काटे। कस्बे में अतिक्रमण की समस्या कम होने के बजाये दिनों दिन भायवह रूप धारण करती जा रही है।
कस्बे की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर पालिका परिषद के सारे प्रयास हौसला बुलन्द अतिक्रमणकारियों के आगे बौने साबित हो रहे है। जानसठ व बुढ़ाना तिराहे पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहन, फल फ्रूट की ठेलिया, मेट्रों रिक्शाओं के अलावा व्यापारियों द्वारा सड़क तक सामान फैलाये जाने से अतिक्रमण की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। खानापूर्ति के लिये समय समय पर चलाये जाने वाले अतिक्रमण अभियान का कोई असर अतिक्रमणकारियों पर नही हो रहा है। सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम में फँसकर नागरिक प्रशासनिक व्यवस्था को कोसकर अपने मन की भड़ास निकालकर रह जाते है। सड़क पर अतिक्रमण होने के चलते जाम के जंजाल में फंसने वाले जिम्मेदार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में सुधार कराने के बजाये आँखें मूँदकर आगे निकल जाते है। रविवार को जाम के जंजाल में फंसे कोतवाल सन्तोष कुमार त्यागी ने पटेल मूर्ति के आसपास के व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण करने के लिये जमकर हड़काया। कई दुकानदारों के चालान काटकर पुनरू अतिक्रमण पाये जाने पर और सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी। अतिक्रमण के कारण सड़को पर लगने वाले जाम से परेशान कस्बेवासियों ने जानसठ व बुढ़ाना तिराहे से डग्गामार वाहनों का संचालन बन्द कराने, फल फ्रूट व सब्जी विक्रेताओं को नगर पालिका परिषद द्वारा चिन्हित स्थानों पर भेजने, कस्बे में अवैध ई रिक्शाओं का संचालन बन्द कराने, जीटी रोड़ व जानसठ रोड़ पर नाले से आगे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग आला अधिकारियों से की है।

 

“शासन, नेतृत्व और प्रबन्धन“ पर विस्तृत जानकारी दी11 1 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये चल रहीं 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के 13वें दिन श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट के प्रबन्धन विभाग के डीन डॉ0 पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध के महत्वपूर्ण बिन्दू “शासन, नेतृत्व और प्रबन्धन“ पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया। आज के कार्यक्रम में डॉ0 प्रगति सक्सैना, डीन मैनेजमेन्ट स्टडीज, हाइरैन्क बिजनेस स्कूल, नोएडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पावर पवाइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करते हुए डॉ0 पंकज शर्मा ने बताया कि किसी भी संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्यो की प्राप्ति उसके संचालन मण्डल की कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है। प्रबंध जगत में नेतृत्व का अपना एक विशिष्ट स्थान है एक संस्था की सफलता के लिए काफी हद तक नेतृत्व जिम्मेदार होता है। कुशल नेतृत्व के अभाव में कोई भी संस्था सफलता के सोपानो को पार नहीं कर सकती है। कोई भी संस्था तभी सफल हो सकती है जब उसके प्रबंधन ने नेतृत्व भूमिका का सही निर्वहन किया हो। संस्था की सफलता के लिए पर्यवेक्षण, प्रबंध तथा शासन का बहुत महत्व होता है। प्रबंधक अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों से अपने निर्देशानुसार ही कार्य करवाता है। जैसा प्रबंधक का व्यवहार होता है, जैसे उसके आदर्श होते हो, कर्मचारी भी वैसा ही व्यवहार निर्धारित करते हैं। इसलिए प्रबंधक का नेतृत्व जैसा होगा, कर्मचारी भी उसी के अनुरूप कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ0 प्रगति सक्सैना ने कहा कि प्रत्येक समूह के लिए नेतृत्व की आवश्यकता होती है। चाहे वह राजनैतिक हो या सामाजिक, धार्मिक हो या औद्योगिक। शैक्षिक संगठन भी इससे अछूते नहीं है। कोई भी समूह बिना नेतृत्व के आस्तित्वहीन होता है। अधिकारियों को कर्मचारियों के सम्पर्क में रहना चाहिए, उन्हें एक इकाई के रूप में मानना चाहिए। इससे आपसी मतभेद, घृणा, द्वेष आदि को कम किया जा सकता है। अधिकारियों को चाहिए कि वे कर्मचारियों के साथ विचार गोष्ठी रखें और आपसी विचार-विमर्श द्वारा एक-दूसरे को समझें तथा समझौते के द्वारा समस्या का हल निकालें। तभी कोई भी संस्था या संगठन अपने लक्ष्यो को प्राप्त कर सकेगी। इसको दृष्टिगत रखते हुए नैक ने भी इस बिन्दु को अपने मूल्यांकन में शामिल किया हैं। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थी का रोल मॉडल उसका गुरू ही होता हैं। शिक्षकों का व्यक्तित्व, ज्ञान और भाषा शैली, विद्यार्थियों पर अपनी छाप छोड़ देता है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि वो अपने कौशल को निखारने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। यहीं इस कार्यशाला का भी प्रमुख उद्देश्य है कि शिक्षक अपनी कमियों का आंकलन कर उन्हें दूर करें तथा अपने शिक्षण कौशल को विकसित करे।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 आर0पी0 सिंह, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =