Muzaffarnagar News: अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा अभियुक्तगण सुहैल पुत्र शब्बीर अहमद, साहिब पुत्र गुफरान निवासीगण खादरवाला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्परनगर को नावल्टी चौक से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से एक मो0सा0 होण्डा साइन (संदिग्ध) व 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद हाशिम निवासी बशीकला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बशी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थानाध्यक्ष भौराकलां नवीन भाटी द्वारा वांछित अभियुक्तगण बिरमपाल पुत्र इंद्रपाल, रामपाल पुत्र इंद्रपाल निवासीगण ग्राम सिसोली थाना भोराकला को गिरफ्तार किया।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में थानाध्यक्ष ककरौली के नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अपराधी को ग्राम कम्हेडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र सरफराज निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर बताया उक्त अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

