संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: देहात के संपर्क मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे, अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) नगर के साथ-साथ देहात में भी गड्ढों की भरमार है। नगर के कई मुख्य मार्गो कच्ची सड़क, रूड़की रोड, मीनाक्षी चौक के पास सड़कों में हर सौ मीटर की दूरी पर गहरे गड्ढे बने हुए है इन गड्ढों से भी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गड्ढों में कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है।

हैरत की बात तो यह है कि इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है और इन गड्ढों को भरवाने का काम नहीं किया जा रहा है। ये गड्ढे दिनो दिन गहरे होते जा रहे है क्योंकि वाहनों की टक्कर से इनका सीमेंट रोढी उखड जाता है और ये और अधिक गहरे हो जाते है। ऐसा ही आलम देहात क्षेत्र में भी है।

देहात के संपर्क मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रहे हैं। गड्ढों में वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है।

रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना जाने का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से अपनी बदहाल है। चार वर्ष पूर्व गन्ना विभाग ने निर्माण कराया था। मार्ग रतनपुरी से मेरठ जिले के अकलपुरा, रार्धना, कुशावली, भमौरी, खेड़ा, सलावा, आखेपुर, ज्वालापुर, झिटकरी, नवाबगढ़ी गांवों को जोड़ते हुए सरधना तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खतौली विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जड़ौदा बस स्टैंड से गांव जड़ौदा तक डेढ़ किमी सड़क काफी दिनों से खस्ता हालत में है। राहगीरों और गन्ना किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्राथमिक के आधार पर मार्ग का निर्माण होना चाहिए।

शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग से गांव दिनकरपुर जाने वाला लगभग एक किमी मार्ग पिछले तीन वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाने वाले इस मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला।

भोपा गंगनहर पटरी मार्ग जिसे शहीद मनोज कुमार के नाम से भी जाना जाता है। एक साल में ही वह टूटना शुरू हो गया है। इस मार्ग के संपर्क में लगभग छह गांव आते हैं।

इस प्रकार नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ देहात को जोड़ने वाली सडकों में भी गड्ढों की भरमार है ओर इन गड्ढों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नागरिकों की मांग है कि इन गड्ढों को भरवाया जाये ताकि आम नागरिकों को इस समस्या से निजात मिल सके।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =