News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा 01 बाल अभिचारी को निरान बहादुरपुर रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त नरेश पुत्र रघुवीरा निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजीको गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र सिंह द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अमीर हमजा उर्फ राजा पुत्र मौहम्मद सरताज निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बस स्टैण्ड कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्रीमती ममता गौतम द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आबिद पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम चांदसमद थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

चोर दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने एक शतिर चोर को एक बाइक, इर्न्वटर सहित गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त मुबारिक पुत्र हारुन निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को सथेडी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 इन्वर्टर व 02 डम्बर (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित) तथा 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 01 मोटर साइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा थाना खतौली पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 379/411 भादवि के वादी हमजा पुत्र जहीन रिजवी निवासी रोडवेज के सामने इस्लामनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 चोर अभियुक्त गजाली पुत्र अशरफ अली निवासी रोडवेज के सामने इस्लामनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को इस्लाम नगर , खतौली से गिरफ्तार कर थाना खतौली पुलिस के सुपुर्द किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रैक्टर की बैटरी बरामद हुईई।

साइबर हेल्प सेन्टर ने रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार साइबर ठगों द्वारा ठगी के रूपये वापस कराने का काम जारी है। सन्दीप कुमार निवासी नासिरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए उनसे ५६,५००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी। रामनिवास निवासी कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए उनसे ४७६५- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी। इसके अलावा तारिख पुत्र अहतेश्याम निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा उनसे ३०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी।

सरिये सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने पेपर मिल से चोरी हुए लोहे सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाल पंकज पन्त के निर्देशन मे चैकिंग के दौरान बीवीपुर चौकी प्रभारी राघवेन्द्र चौहान ने जानसठ रोड स्थित पेपर मिल से चोरी हुए करीब 200 किलो सरिये सहित आरोपी इसरार पुत्र मंगता निवासी भण्डूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 84/22 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

हादसां में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथरा शाही निवासी साजिद पुत्र अखलाक बाईक द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। भोपा क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी इन्द्रपाल अपने चाचा हरिराम के साथ स्कूटी द्वारा चौरावाला रिश्तेदारी से लौटते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सुनील बाईक फिसलने पर चोटिल हो गया। घायल सुनील के परिजनो ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरिक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया एवं गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया एवं पशु चिकित्सा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० एम०पी० सिंह के कुशल निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों द्वारा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर बीमार पशु का उपचार किया गया एवं गौ आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया। जिसका विवरण निम्नानुसार हैः पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कसौली गौशाला चरथावल का रूटिंग विजिट कर सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गोवंश को हरा चारा देने हेतु कार्मिकों को भी निर्देशित किया गया। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत जानसठ में सभी गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा, भूसा, खल व चोकर पर्याप्त मात्रा में पाया गया । अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल ग्राम पंचायत बघरा का निरीक्षण डॉक्टर नीरज कुमार वी ओ बघरा द्वारा किया गया। कान्हा गौशाला बुढ़ाना का नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक गाय का वेजाइनल प्रोलेक्स हो जाने पर उसका समुचित उपचार किया गया अन्य सभी कोशिश स्वस्थ पाए गए उपरोक्त परीक्षण कार्य उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बुढाना द्वारा किया गया।

फैक्ट्री पर छापेमारी से मचा हडकम्प
मंसूरपुर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित लोहा फैक्ट्री मे इनकम टैक्स की टीम द्वारा छापामारी की खबर से फैक्ट्री मालिको मे हडकम्प मचा रहा। कई फैक्ट्री मालिक एक दूसरे को फोन कर छापामारी के सम्बन्ध मे जानकारी लेते नजर आए। सरिया मिल मे इनकम टैक्स की टीम द्वारा की गई छापामारी से आसपास के मिल स्वामियो मे बैचेनी बनी रही। बताया जाता है कि उक्त सरिया फैक्ट्री मे जांच पडताल के बाद अधिकारियों की टीम कुछ समय बाद वापिस लौट गई।

सफाई नायक का निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका के सफाई नायक अजय कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से पालिका कर्मचायियो व अधिकारियो मे शोक छा गया। पालिकाध्यक्ष तथा अधिकारियो व साथी कर्मचारियो ने सफाई नायक अजय कुमार के परिजनो से मिल शोक संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद के सफाई नायक करीब 50 वर्षीय नुमाईश कैम्प निवासी अजय कुमार पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। जिनकी मेरठ मे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सफाई नायक अजय कुमार के निधन से पालिका कर्मचारियों मे शोक छा गया। पालिकाध्क्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,स्टैनो गोपाल त्यागी सहित अधिकारियो व साथी कर्मचारियो ने स्व.अजय कुमार के परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने सफाई नायक अजय कुमार के निधन के कारण आज शाम को होने वाले विशेष सफाई अभियान को स्थगित करा दिया। जो कि कल से यथावत होगा।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

चेयरमैन ने किया निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देशNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रातः ७ः०० बजे से १०ः३० बजे तक श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड होते हुए शामली बस स्टैंड से काली नदी के पुल के अंतिम छोर तक तीसरे दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया इसके अलावा हनुमान चौक से चुंगी नंबर दो होते हुए नॉवल्टी चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा अपने समक्ष निकले कूड़े एवं डिवाइडर के पास से निकली मिट्टी का रोबोट मशीन तथा मैनुअली ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रिपर के माध्यम से निस्तारण कराया गया। शामली रोड पर मैनुअली नाले की सफाई कराई गई तथा बघरा तांगा स्टैंड पर मैनुअली तथा रोबोट मशीन के माध्यम से नालों के ऊपर से जाल हटवा कर एवं पुलिया की तली झाड़ सफाई कराई गई। स्थानीय नागरिकों की पालिका अध्यक्ष से मांग करने पर मौके पर तुरंत इंडिया मार्का नल ऊंचा करते हुए ठीक कराने हेतु टीम मंगाई गई तथा दोनों मंदिरों के बीच के स्थान में गर्मी के मौसम में जनता को ठंडे पानी की आपूर्ति हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही तांगा स्टैंड पर ही खराब यूरिनल को हाईटेक करने हेतु मौके पर ठेकेदार को बुलाकर अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सुंदर यूरिनल तैयार करने के निर्देश दिए गए। विशेष सफाई अभियान में ड्यूटी पर लगाए गए समस्त सफाई कर्मी उपस्थित मिले दूसरे क्षेत्रों से लगाए गए सफाई नायक भी मौजूद रहे परंतु वार्ड २७ श्रीमती सपना मलिक सभासद के वार्ड के सफाई नायक अजय कुमार अनुपस्थित पाए गए क्षेत्रीय नागरिक गण द्वारा भी अवगत कराया गया कि वह कभी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं। पालिका अध्यक्ष द्वारा इस पर रोष प्रकट करते हुए अजय कुमार के आज के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए इनकी कार्यप्रणाली की जांच करने के अधिशासी अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी को मौके पर निर्देश दिए गए। शाम की पारी में ३ः०० से ६ः०० तक वार्ड संख्या २, ४, ३६,३९ एवं ४५ में सफाई अभियान चलाने हेतु अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए तथा अपने संबोधन में कहा गया की सफाई स्टाफ में कुछ चेतना जागृत हुई है और इसे बनाए रखना है प्रत्येक दशा में हर अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन अनिवार्य रूप से करना होगा अन्यथा कड़ी कार्रवाई को मजबूर होना पड़ेगा। विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी मोहित मलिक एवं नवनीत कुछल सभासदगण के अलावा राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, कार्यवाहक सेनेटरी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, अमित कुमार, विजय कुमार तथा सफाई नायकगन जितेंद्र मचल, देवी प्रसाद राजकुमार आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार, अवनीश कुमार, राजेश कांट्रेक्टर स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

 

यूक्रेन में फंसे मुजफ्फरनगर जिले के तीन और छात्र के लौटने पर खुशी की लहरNews
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी।(Muzaffarnagar News) यूक्रेन में फंसे मुजफ्फरनगर जिले के तीन और छात्र घर लौट आए हैं ,जिनमे एक बागपत व दूसरा रामपुरी मुजफ्फरनगर व तीसरा रतनपुरी के गांव बड़सू का है इनके घर लौटने से परिवार वालों में खुशी का माहौल है परिजनों का कहना है की केंद्र की मोदी सरकार और उनके मंत्रियों की पहल पर ही यह सम्भव हो सका। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी अंतर्गत गांव बड़सु में आज एक परिवार में उस वक्त खुशी का माहौल देखा गया जब उनका लाडला यूक्रेन से सकुशल भारत लौट आया। यहां लौटे छात्र ने आप बीती बताते हुए कहा की अभी भारत के और भी छात्र है जो रोमानिया में शेल्टर होम में ठहरे हुए है जबकि कुछ पौलेंड और रोमानिया के बार्डर पर भी अटके हैं भारत सरकार की पहल और दखल के बाद हम लोग अपने वतन लौटे है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सु में गुरुवार की सुबह दिल्ली से टैक्सी द्वारा बड़सू के रहने वाले डॉ. महकार सिंह का बेटा विकास यूक्रेन के शहर इवानो से अपने घर लौट आया है। विकास यहां अपने तीन साथियों के साथ अपने जनपद ग्रह में दोपहर बारह बजे करीब पहूचा जहां विकास के परिजनों में मानो घर के चिराग को देखकर खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों सहित आस पास के नागरिकों एंव ग्रामीणों ने विकास का स्वागत सत्कार करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाये। यहां विकास ने यूक्रेन में रहने के दौरान अपनी आप बीती भी बताई । विकास के पिता डॉ० महकार सिंह व् माता ने मोदी की तस्वीर दिखाते हुए सरकार के कार्य की भूरी भूरी प्रशन्सा की है।।

 

गेहूं खरीद को लेकर हुई बैठकNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा रवि विपणन वर्ष २०२२-२३ के लिए गेंहू खरीद की तैयारी के संबंध में जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० एवं जिला प्रबंधक पी०सी०यू० के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा रवि विपणन वर्ष २०२२-२३ के लिए गेंहू खरीद की तैयारी के संबंध में जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० एवं जिला प्रबंधक पी०सी०यू० के साथ एक आवस्यक बैठक की गई, बैठक में समिति के माध्यम से गेंहू खरीद के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
जानसठ।(Muzaffarnagar News) क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ के द्वारा निलंबित उचित दर विक्रेता हर्षदीप कस्बा मीरापुर के कार्डधारको को सम्बद्ध विक्रेता इसरार द्वारा किये जा रहे वितरण के सम्बन्ध में कस्बा मीरापर में निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील जानसठ के द्वारा निलंबित उचित दर विक्रेता हर्षदीप कस्बा मीरापुर के कार्डधारको को सम्बद्ध विक्रेता इसरार द्वारा किये जा रहे वितरण के सम्बन्ध में कस्बा मीरापर में निरीक्षण किया गया, एवं इसरार उचित दर विक्रेता को विधिवत शतप्रतिशत वितरण करने एवं कोविड-१९ प्रोटोकाल का अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।

अदालत में पेश हुए चौधरी नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News)चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत आज एडीजे कोर्ट ११में पेश हुए ।कोर्ट में आला कत्ल की फोरेंसिक रिपोर्ट न आने के कारण नई तारीख २८मार्च रखी गई है। चौधरी जगबीर सिंह की हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की फोरेंसिक रिपोर्ट पिछले कई वर्षों से लंबित है ।जिसके लिए माननीय न्यायालय ने सीबीसीआईडी को एक बार फिर निर्देशित किया है कि १५ दिन के अंदर उक्त जांच रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत करें।

 

पर्ची सहित शातिर दबोचाNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने न्याजीपुरा स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां चल रहे सट्टा घर का भंडाफोड करते हुए सट्टा किंग को हजारों की नकदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर न्याजीपुरा निवासी फिरोज पुत्र मौहम्मद के मकान पर छापा माराफ पुलिस के अनुसार फिरोज वहां सट्टे की खाईबाडी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से हजारों की नकदी, पर्चीया व अन्य सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार सट्टे की खाईबाडी करने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

छात्रों को स्वदेश वापसी में सरकार लाये तेजीः गोयलVyapari_
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक भगत सिंह रोड़ पर हुई, जिसमें व्यापारिक समस्याओं के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही सिटी मजिस्ट्रेट व सी0ओ0 सिटी से मिलने एंव होली मिलन आयोजित करने तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। विश्वदीप गोयल ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की तेजी से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि व्यापारी समाज इससे काफी चिंतित है। आखिर वे बच्चे भी तो हमारे परिवारों के हैं।
बैठक में विश्वदीप गोयल ने मथुरा से जनपद में आये एस0 आई0 देवपाल सिंह का पटका पहना कर, स्वागत करते हुए कहा कि उन्होने चार्ज लेने के बाद शिव चौंक से आबकारी तक जिस तरह से आपराधिक तत्वों की नकेल कसी है उससे व्यापारी वर्ग काफी राहत महसूस कर रहा है। अपने सम्बोधन में एस0आई0 देवपाल सिंह ने कहा कि बाजारों में चौकीदारों की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होने सभी व्यापारियों से सी0 सी0 टी0 वी0 कैमरे लगवाने, शटरो में हजमी ताले लगवाने की अपील की। बैठक में व्यापारी मनोज गुप्ता के सुपुत्र की सी0 ए0 परीक्षा में सफलता पर उन्हें शुभ कामनाएं दी गई। बैठक में झांसी की रानी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वीरेन्द्र अरोरा (चश्में वाले) महामंत्री भानु प्रताप को संगठन का मार्ग दर्शक घोषित किया गया। बैठक में सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, आशु, दीपक, हर्ष, हर्षित एडवोकेट संजय अग्रवाल देवेन्द्र चौहान, अनिल जैन, नितिन कुच्छल, सागर अरोरा अखिल सिंघल, सचिन अग्रवाल शिव कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

साफ सफाई का कार्य किया
जानसठ।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कैथोड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव रूकमेश कुमार द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

 

टायलेट ब्लॉक का रोटरी क्लब द्वारा किया लोकार्पणNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन के सचिव कौशल कृष्ण ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण स्वामी कल्याणदेव कन्या डिग्री कॉलेज बाबरी, शामली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल जी मंडलाध्यक्ष २०२१-२२ है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी ने क्लब के कार्यों की सराहना की ढ्ढ क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा चीफ एसिस्टेंट गर्वनर रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल श्री देवेंद्र कुमार और प्रबंधक कृष्णपाल शास्त्री और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

 

डीएम ने किया समस्याओं को निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

छेडछाड करने पर दो दबोचेNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र में गौशाला नदी रोड स्थित एक प्राइमरी स्कूल के दो अध्यापकों पर मासूम छात्रा के साथ छेडछाड करने का आरोप है। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ व कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में गौशाला नदी रोड पर एक स्कूल है जो कक्षा पांच तक है। आरोप है कि कक्षा तीन की छात्रा के साथ स्कूल के अध्यापक व सहायक अध्यापक ने अश्लील छेडछाड की। इसका पता चलने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी अध्यापकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी अध्यापकों से पूछताछ व कार्यवाही में जुटी है।

 

ग्राम पंचायत पुट्ठी में निर्माण कार्य कराया
जानसठ। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पुट्ठि इब्राहमपुर में होली चौक का निर्माण कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव आलोक भारद्वाज द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत पुट्ठि इब्राहमपुर में होली चौक का निर्माण कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

 

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड पर तेजगति के साथ आ रही पिकअप गाडी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे मे एक युवक और एक युवती घायल हो गए। इस दौरान रेहडी चालक का रेहडा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने उन्हे निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

सिखाई प्राथमिक चिकित्सा
मुजफ्फरनगर/भोपा।(Muzaffarnagar News) जनता इंटर कॉलेज में स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय सोपान शिविर में टोली का ज्ञान और प्राथमिक चिकित्सा के विषय में जानकारी दी गई। कैडिटों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने प्रथम व द्वितीय सोपान शिविर का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। राकेश कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जीवन जीने की एक कला है, यह हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाती है। जिला संगठन कमिश्नर गाइड प्रभात दहिया ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवकों को टोली का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, गांठबंधन, बीपी सिक्स, स्ट्रेचर बनाना, भोजन साज-सज्जा सेल्यूट करना, हाथ मिलाना, सीटी संकेत, खोज के चिन्ह, परिधान साज-सज्जा, झंडा गीत व तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपप्रधानाचार्य मानपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर अनीश कुमार, उप चीफ प्रॉक्टर विपिन कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रमन सिंह, कैप्टन अरविंद कुमार, महेश कुमार, स्काउट प्रभारी सुनीत कुमार, गाइड कैप्टन सुचित्रा, स्काउट ट्रेनर आनंद मालियन, ट्रेनर शुभम कुमार, परमावती प्रजापति, सुनीता वर्मा, रीमा देवी मौजूद रहे।

 

आनंद और अनामिका दौड में प्रथम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्रेन चौंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ में आनंद और अनामिका प्रथम रहीं। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उप प्रबंधक महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने किया। छात्र वर्ग की १०० मी दौड़ में आनंद प्रथम, कृष्णा और रूद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता वर्ग अनामिका प्रथम, महिला द्वितीय और मनसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रही निहारिका, शगुन व मनसा रहीं, द्वितीय स्थान दीपांजलि, प्रिया और अनामिका ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग की स्लो साइकिलिंग रेस छात्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनदीप, द्वितीय स्थान आशीष और तृतीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मनसा और तृतीय स्थान मानवी ने प्राप्त किया। संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा ने किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =