Etawah News: सामने से आ रहे ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौके पर ही मौत
Etawah News: एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस सड़क हादसे में ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है जिसे फौरान इलाज के लिए जिला अस्तपाल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये ट्रक सैफई से इटावा की ओर जा रहा था. तभी दूसरी तरफ से आ रही एक कार इस ट्रक से टकरा गई. कार में पांच लोग सवार थे. ट्रक और कार के बीच ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जैसे तैसे कार में फंसे पांचों शवों को बाहर निकाला गया.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंचे SP सत्यपाल सिंह ने बताया, “ट्रक सैफई से इटावा की तरफ़ जा रहा था. इस दौरान दूसरी तरफ़ से आ रही एक कार ट्रक से टकरा गई. कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई. घायल ट्रक डाइवर का इलाज चल रहा है.”

