वैश्विक

बगदाद: अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे गए हैं।  अमेरिका दूतावास को पहली बार सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है। इससे पहले दूतावास के पास रॉकेट दागे गए थे और उन इराकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। इन हमलों में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में सरकार विरोधी धरना जारी है।रविवार को एक रॉकेट रात्रिभोज के समय ‘कैफेटेरिया’ में गिरा और अन्य दो पास ही में कहीं गिरे। इराक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘एएफपी’ को बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अभी उसकी हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हैं। घायल अमेरिकी नागरिक है या मिशन में काम कर रहा इराक का कोई नागरिक यह भी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी दूतावास ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रविवार देर रात इराक को कहा था, ‘हमारे राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के अपने दायित्वों को पूरा करें।’

इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल मेहदी और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद हलबसी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह देश को युद्धक्षेत्र में तब्दील करने का खतरा बढ़ाता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बगदाद में ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट दागे गए थे। ग्रीन जोन मध्य बगदाद में है, जहां सरकारी इमारतें और राजनयिक दूतावास स्थित हैं। बता दें कि ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हवाई हमले में मौत के बाद से ही क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =