वैश्विक

अमेरिका-मेक्सिको सीमा: तस्करी के लिए खोदी गई दुनिया की सबसे लंबी सुरंग

Mexico Us Borderअमेरिकी अधिकारियों ने तस्करी के लिए खोदी गई दुनिया की सबसे लंबी सुरंग का पता लगाने का दावा किया है। अमेरिका को मेक्सिको से जोड़ने वाली दक्षिणपश्चिमी सीमा पर बनी यह सुरंग करीब 1300 मीटर लंबी है और तस्करों ने बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं को इधर से उधर ले जाने के लिए इसमें छोटी रेल का ट्रैक भी बिछाया हुआ था। हालांकि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तस्करी के लिए छोटी सुरंगों का मिलना एक आम बात है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह सुरंग बेहद आधुनिक और खास है।

मेक्सिको के औद्योगिक क्षेत्र तिजुआना से करीब तीन चौथाई मील की दूरी पर कैलिफोर्निया के सैन डियागो शहर तक खोदी गई इस सुरंग की आधुनिकता का अंदाजा इसमें बिछाए गए रेल ट्रैक के साथ ही प्रवेश के लिए लगाई गई लिफ्ट, ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए बनाई गई एयर वेंटिलेशन की सुविधा, हाई वोल्टेज वाली इलेक्ट्रिक केबल व पैनल और इसमें पानी भरने से रोकने के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम से लगाया जा सकता है।

इस सुरंग के मुहाने को पिछले साल अगस्त में मेक्सिको पुलिस ने खोजा था। इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने छह महीने तक इसकी व्यापक जांच करते हुए नक्शा तैयार किया और फिर बुधवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई। अमेरिका की बार्डर पेट्रोल ऑपरेशंस सुपरवाइज लैंस लीनोएर के मुताबिक, 14 फुटबॉल मैदानों से ज्यादा लंबी इस सुरंग ने हम सभी को चकित कर दिया है।हालांकि इसके अंदर से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है और अभी तक किसी को इसके लिए गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =