उत्तर प्रदेश

हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां जारी करती हैं नई दरें: UP में कहां मिल रहा है सस्ता Petrol-Diesel

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में आए उछाल की वजह से पिछले दो दिन से देश में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की जा रही थी. इस वजह से तमाम राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया था.

उत्तर प्रदेश में भी फ्यूल (Fuel) के दाम बढ़ गए थे. हालांकि आज तेल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. चलिए यहां जानते हैं यूपी के लखनऊ (Lucknow), आगरा (Agra), नोएडा (Noida) जैसे बड़े शहरों में कहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है.

 क्या है petrol-diesel का ताजा रेट=

    • आगरा- पेट्रोल 96.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.46 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ– पेट्रोल 96.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर
    • गोरखपुर- पेट्रोल 96.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.35  रुपये प्रति लीटर
    • मेरठ- पेट्रोल 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर
    • कानपुर- पेट्रोल 96.94  रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.47 रुपये प्रति लीटर
    • गाजियाबाद- पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.41 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा- पेट्रोल 97.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर

यूपी के तमाम बड़े शहरों जैसे आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल राजधानी लखनऊ में मिल रहा है. यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए 96.74 रुपये चुकाने होंगे. वहीं 1 लीटर डीजल के लिए 88.29 रुपये का भुगतान करना होगा. गौरतलब है कि अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा हैं.

 हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी करती हैं. आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 5 =