खेल जगत

Women’s World Cup: भारत की तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक

Women’s World Cup आज लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है. इस मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. भारत ने इसी अप्रोच के साथ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 274 रन बनाए हैं. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत की तीन खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतक लगाए.

मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (71) और शेफाली वर्मा (53) ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद कप्तान मिताली राज (68) और हरमनप्रीत कौर (48) ने भी शानदार पारियां खेलीं. आज के मुकाबले में यास्तिका भाटिया (2), पूजा वस्त्रकार (3) और रिचा घोष (8) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. निर्धारित ओवरों में भारत ने 7 विकेट खोकर 274 रन का स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मसाबाता कलआस और शबनीम इस्माइल ने 2-2 और अयोबोंगा खाका और छोले ट्रायोन ने 1-1 विकेट झटके.

महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. फिलहाल टीम इंडिया 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के बाद पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ 5वें नंबर पर हैं. टॉप-4 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सभी टीमों के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं. यह आखिरी लीग मैच है. फिलहाल चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसके 7 अंक है. भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लूस (कप्तान), मिग्नोन डू प्रीज, मरीजान काप, क्लो ट्राईऑन, त्रिशा चेट्टी, शबनीम इस्माइल, मसाबाटा क्लास, अयाबोंगा खाका.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 16 =