उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: इंसास रायफल से गोली मार हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Bulandshahr News: Meerut के रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने खुद को सरकारी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या (Head Constable Commits Suicide) कर ली। मुख्य आरक्षी ब्रजवीर (Brajveer) मेरठ का मूल निवासी है। जबकि दिसंबर 2021 से ब्रजवीर बतौर हेड कांस्टेबल बुलंदशहर में तैनात था।

फिलहाल ब्रजवीर की पोस्टिंग पुलिस लाइन गेट (Police Line Gate) की गारद में थी, जबकि उसने ख़ुद को उस वक्त सरकारी रायफल से गोली मार ली, जब वह ड्यूटी से अपने घर पहुंचा था, घटना के वक्त मृतक ब्रजवीर की पत्नी और नाती घर में ही मौजूद थे। मगर आत्महत्या (Suicide) के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

मेरठ के रहने वाले कांस्टेबल ब्रजवीर (55) बुलंदशहर में पुलिस लाइन के पास ही एक किराए के मकान में रहते थे। आज दोपहर को अपनी ड्यूटी के बाद ब्रजवीर अपने घर पहुंचे और खाना खाने के बाद अचानक कमरे में गये व इंसास राइफल से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त घर पर उनकी पत्नी व नातिन भी मौजूद थे। गोली की आवाज सुन परिजन सकते में रह गए और कमरे में जाकर देखा तो लहूलुहान शव पड़ा था।

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक वह फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इंसास राइफल भी बरामद की है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी (SP City Surendra Nath Tiwari) ने बताया कि कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

एसपी सिटी ने बताया कि ब्रजवीर की तैनाती गारद (Garad) में होने के कारण सरकारी रायफल अपने साथ ही रखते थे। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांस्टेबल ब्रजवीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =