अज्ञात कारणो के चलते युवक गंगनहर में डूबा
भोपा। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने गंगनहर मे छलांग लगा दी। इस हादसे से युवक के परिजनो व ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस तलाश मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धीराहेडी निवासी यतिन पुत्र अनुज नामक युवक ने आत्म हत्या के इरादे से नहर मे छलांग लगा दी। युवक यतिन कक्षा 11 का छात्र है। जो भोपा इण्टर कॉलेज है।
छात्र द्वारा गंगनहर मे छलांग लगा लेने से गंग नहर के मौजूद ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पैक्टर भोपा एम.एस.गिल मय फौर्स के मौके पर पहुंचे। तथा नहर के डूबे छात्र के विषय मे जानकारी लेने के साथ उसके परिजनो को इस घटना की सूचना दी।
हादसे की खबर से परिजनो मे हडकम्प मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी और पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से नहर मे डूबे छात्र की तलाश शुरू की। पुलिस ने छात्र की बरामदगी के लिए नहर मे अलग-अलग स्थानो पर जाल भी डलवाये।
छात्र यतिन द्वारा उठाये गए इस कदम से परिजनो मे कोहरम मचा हुआ है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि गंगनहर मे डूबे युवक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस व पीएसी के जवान तथा गोताखोर टीम नहर मे डूबे छात्र की तलाश मे जुटे हुए हैं।
