उन्नाव: ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग, सात लोग जिंदा जले
उन्नाव जिले में रविवार देर शाम उन्नाव हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास ट्रक और वैन में सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से वैन में आग लग गई।दमकल कर्मियाें ने करीब चालीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वैन को क्रेन से खींचकर ट्रक से अलग किया गया है।
गांव वालों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद वैन में धमाके के साथ आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी वैन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
उन्नाव: कोतवाली बांगरमऊ के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने ट्रक और गलत साइड में चल रही वैन में भिड़ंत। दुर्घटना के बाद वैन में आग लग लगने से वैन में सवार 3 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2020
बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास के उन्नाव की ओर जा रही वैन टायर फटने पर बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ वैन में आग लग गई। एलपीजी सिलेंडर लगा होने से वैन में आग तेजी से फैल गई।
आग का गोला बनी वैन में सवार सात लोग जिंदा जल गए। वहीं ट्रक ने भी आग पकड़ ली तो चालक व क्लीनर उसे जलता छोड़कर भाग निकले। पुलिस की सूचना पर पहुंची दलमक की तीन गाड़ीयों ने आग पर काबू पाया
वैन में ड्राइवर सहित दो युवक दो बच्चे व दो महिला समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद अचानक वैन से उठी आग की लपटों की वजह से सभी वैन से निकल नहीं सके और सात लोग जिंदा जल गए। जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
