तमिलनाडु -बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत
तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई।
जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बस कर्नाटक के बंगलूरू से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।
#UPDATE Deputy Tehsildar of Avinashi: 19 people – 14 men and 5 women, died in the collision between a Kerala State Road Transport Corporation bus & a truck near Avinashi town of Tirupur district. https://t.co/pOss4LTAtv
— ANI (@ANI) February 20, 2020
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
