फिल्मी चक्कर

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने “बॉब बिस्वास” का पहला शेड्यूल किया पूरा; एक खुशमिज़ाज तस्वीर के साथ की घोषणा

“बॉब बिस्वास” एक आगामी थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें अभिषेक बच्चन और चितरंगदा सिंह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही कोलकाता में शुरू की गई थी और अब फिल्म ने अपना पहला शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरी टीम की हंसते-मुस्कुराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखते है,”Team #BobBiswas is all smiles as it completes the first schedule of shooting! #BoundScript”

अपनी घोषणा से पहले ही, बॉब बिस्वास ने फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा बटोरना शुरू कर दी है। इस फिल्म के साथ दीया अन्नपूर्णा घोष बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू कर रही है। उनकी पिछली शार्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित कांन्स फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया था।

यह फिल्म निश्चित रूप से इंतज़ार के लायक है, क्योंकि इसकी कहानी एक काल्पनिक किरदार बॉब बिस्वास के जीवन के चारों ओर घूमती हुई नज़र आएगी, जिसे 2012 की थ्रिलर फ़िल्म ‘कहानी’ में एक विशेष करैक्टर में देखा गया था। बॉब को उनकी ट्रेडमार्क लाइन, “नोमोशकार, एक मिनट” के लिए भी जाना जाता है। नजीतन, बॉब बिस्वास की कहानी ने लोगों को प्रत्याशित कर दिया है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म में बॉब की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें जाहिरा तौर पर कहानी में बॉब के लुक से मेल खाने के लिए कठिन शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा है।

“बॉब बिस्वास” रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की ‘बदला’ के बाद अगली बड़ी फिल्म होगी, जो कि सुजॉय द्वारा निर्देशित थी। गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित, यह फिल्म रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन के तहत बनाई जा रही है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =