Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गंगनहर बैरियर टूटे होने से हादसे के मिल रहा है न्यौता

भोपा। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर ओवरलोडेड वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के बैरियर को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। घटना के एक माह बीतने पर पुलिस और पीडब्ल्यू विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से बैरियर तोड़ा गया है जिससे ओवरलोडेड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

भोपा गंग नहर पटरी चौधरी चरण सिंह मार्ग पर लकड़ी और खोई से भरे ओवरलोडेड वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगवाए थे, जिन्हें करीब एक माह पहले अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था।

इसके बाद से गंगनहर पटरी से लकड़ी और खोई से भरे ओवरलोडेड वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और माफिया भी वन संपदा काटकर अंधेरे में ट्रक में भरकर ले जाते है।

घटना को एक माह बीत गया है, लेकिन पुलिस व पीडब्ल्यूडी विभाग ने चुप्पी साध रखी है। उधर, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दस दिन पहले ही उन्होंने थाने का चार्ज लिया है, बेरियर उनसे पहले टूटे हुए हैं। उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =