Religious

बजरंग बाण पाठ करने के चमत्कारिक लाभ

कलयुग में सबसे चर्चित और प्रभावशाली व शीघ्र फल प्रदान करने वाले हनुमान जी है। हनुमान जी की आराधना करने में नियम, संयम का पालन करना बहुत ही जरुरी होता है।

नियम संयम में त्रुटि होने पर हनुमान जी दण्ड अवश्य देते है, इसलिए हनुमान जी की आधारना करते समय किसी भी प्रकार का दुरव्यसन न करें। संकट को हरने वाले हनुमान जी के अनेक रुप है, उन सभी रुपों में एक रुप है वज्र रुप और इस रुप वाले हनुमान जी को बजरंगवली की कहा जाता है। बजरंगवली को प्रसंन करने के लिए बजरंग बाण को पाठ अवश्य करना चाहिए।

अपने कार्यो की सिद्धि के लिए मंगल अथवा शनिवार के दिन का चयन कर लें और बजरंग बाण का पाठ कर करें क्योंकि इसके पाठ से शत्रुओं पर विजय मिलती है। यदि आप विरोधियों से बहुत ही ज्यादा परेशान है 

प्रत्येक मंगलवार को 11 बार बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से आत्म विश्वास व साहस में अटूट वृद्धि होती है। ह्रदय रोगियों व ब्लड प्रेशर के रोगियों को बजरंग बाण का पाठ करने से अवश्य स्वास्थ्य में विशेष लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें – इन उपायों से पूर्ण होगी मन की सभी मुरादें
जो बच्चे कमजोर है या फिर किसी को काम करने से पहले किसी से लड़ जाते है तो उन्हें बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

यदि आपके हर कार्य में कोई न कोई अड़ंगा यानि लगातार अड़चने आती है तो शनिवार के दिन 21 बार बजरंग बाण का पाठ करने से जरुर फायदा हो सकता है। यदि आप कही पर साक्षातकार (इंटरव्यू) देने जा रहे है तो 5 बार बजरंग बाण का पाठ करके जाने से आपको नौकरी में अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

यदि आपके व्यापार में निरंतर हानि हो रही है तो अपने व्यापार स्थल पर ही लगातार 8 मंगलवार बजरंग बाण का पाठ करें या फिर किसी योग्य कर्मकाण्डी पंडित से करवाएं तो आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 3 =