News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

माता रानी का हुआ गुणगान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवरात्रो के पावन अवसर पर देवी मन्दिरो मे श्रृद्धालुओ द्वारा मां शक्ति की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। देवी मन्दिरो मे सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड जुटनी शुरू हो गई। दिन निकलने के साथ मंदिरो की रौनक बढने लगी। देवी मन्दिर पहुंचे श्रृद्धालुओ ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा फूल प्रसाद चढाते हुए मन्नत मांगी। नवरात्रो के मददेनजर सभी मन्दिरो को झालर व फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया। पालिका प्रशासन द्वारा नवरात्रों के कारण विभिन्न मंदिरो तथा मंदिरो के आसपास के उचित साफ सफाई व्यवस्था एवं कली का छिडकाव आदि कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने सफाई व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अलग अलग स्थानों से कई पकडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा विद्युत अधिनियम के वारंटी अभियुक्त मुस्तफा पुत्र शहजाद नि0 जाकिर राणा कु़ंगर पट्टी सुजडू थाना को0नगर जनपद मु0नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अशोक भारती पुत्र छोटेलाल निवासी मौ0 पटेल नगर रजवाहा रोड थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र चौहान द्वारा वारण्टी अभियुक्त तौशीन पुत्र दीन मौहम्मद नि0 शेरनगर थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र बाबू राम नि0ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा मु0नगर तथा वाद सं0 2342/18 बनाम सन्नू धारा 138(बी) वि0अधि0 के वारण्टी अभियुक्त धन्नी पुत्र बाबूराम नि0ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा मु0नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण हसीन पुत्र शौकीन अलवी निवासी लिसाडी रोड थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ, तनवीर मलिक पुत्र हाजी अफजाल मलिक निवासी रसीदनगर लिसाडी गेट मेरठ को कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण के कब्जे से 01 जिन्दा सांप, 01 कलश मय ढक्कन पीली धातू 57 सिक्के नुमा पीली धातु, 04 पूजा के नारियल, 01 पैकतेट मोमबत्ती, कलावे में बंधी बतासे व लोहे की 04 कील, 01 पीला कपडा 01 मीटर व 03 पैकेट अगरबत्ती बरामद हुई।

 

धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी पटेल नगर स्थित श्री एस.एस.जैन सभा-जैन स्थानक-द्वारा गुरू समर्पण वर्ष के तत्वाधान मे गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम का उदघाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का मंदिर के संरक्षक समाजसेवी मनमोहन जैन, प्रधान राजीव जैन, उप मंत्री कार्तिकेय जैन आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्म, धर्म ही नही अपितु एक दर्शन है जो मनुष्य को दयाभाव एवं सेवाभाव की सदप्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि हम अपने जीवन मे प्राणी मात्र के कल्याण एवं सेवाभाव की भावना को जागृत करें। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः साढे आठ बजे से स्वाध्यायी बन्धुओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम-गुरू स्तुति एवं गुरू गुणगान किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के पदाधिकारियो सहित समाज के गणमान्य लोग एवं श्रृद्धालु महिला-पुरूष एवं नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष समिति केन्द्रीय, उ.प्र.एवं उत्तराखण्ड के संयोजन मे धार्मिक कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ।

 

क्राइम मीटिंग लेकर दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण को लेकर थानेदारों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढना चाहिए। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने जिला पुलिस को विशेष तौर से आगाह किया। रिजर्व पुलिस लाइन में अपरध नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा के संबंध में मीटिंग लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिनस्थों से साफ किया उनकी प्राथमिकता जीरो टोलरेंस है। कहा कि कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण पर सभी का फोकस रहना चाहिए। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकताओं में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर कठोर कार्यवाही एवं महिला सुरक्षा सर्वाधिक है। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने, असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों को चिन्हित कर उनपर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होने सभी अधिनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें, थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूल,कॉलेज, बाजारों व कोचिंग सेंटर के आसपास बिना वजह खड़े व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए तथा महिलाओंध्छात्राओं से सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया जाए। इस मौके पर जनपद के सभी थाना प्रभारी, सीओ तथा एसपी आदि शामिल रहे।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस ने कई शातिरों के किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे व०उ०नि० रामबीर सिंह व चौकी प्रभारी भंगेला योगेन्द्र सिंह व चौकी प्रभारी भैसी उ०नि० सुरेन्द्र सिंह व उ०नि० मागेंराम कर्दम की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि० शोभित उर्फ संदीप पुत्र अशोक कुमार चौहान नि० ग्राम दाहोड थाना खतौली मु०नगर हाल पता ए ब्लाक १२०९ शास्त्री नगर थाना मेडिकल जनपद मेरठ, प्रदीप कुमार पुत्र अक्षय कुमार नि० ग्राम दाहोड थाना खतौली मु०नगर, सुनील कुमार पुत्र राकेश कुमारनि० अद्वेत विहार भूड थाना खतौली मु०नगर के कब्जे से दो अदद कार चोरी की जिनपर फर्जी न० प्लेट लगी बरामद होना के गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० रामबीर सिंह, उ०नि० सुरेन्द्र सिंह,उ०नि० मागेंराम कर्दम, उ०नि० योगेन्द्र सिंह, का० प्रवीण कुमार, का० राहुल नागर, का० कुलदीप, का० अनुज कुमार, का० राहुल कुमार, का० पुष्पेन्द्र मावी आदि शामिल रहे।

शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लगभग ५ महीने से छेड़खानी व धर्म परिवर्तन के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को विवेचक/म०उपनि० सविता त्यागी व टीम द्वारा वाछित अभियुक्त फिरोज पुत्र अफसर अली निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।

वारंटी को चैकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना हाजा पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त नवेद उर्फ राजू पुत्र शराफत निवासी मोहल्ला दयालपुरम कस्बा व थाना खतौली को अभियुक्त से गिरफ्तार किया।

 

भाव विभोर हुए श्रद्धालुMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) झांसी की रानी के समीप स्थित सनातन धर्म सभा भवन मे श्री रामनवमी उत्सव के उपलक्ष मे चल रही श्री राम कथा मे कथा व्याय ब्रिजेश पाठक ने कथा के आज प्रथम दिन लक्ष्मण के सम्बन्ध विस्तार से बताया कि लक्ष्मण अपने ज्येष्ठ भ्राता श्रीराम की छाया की भांति सदैव उनके साथ रहते थे तथा दिनरात उनकी सेवा मे लगे रहते थे। उन्होने लक्ष्मण की पत्नि उर्मिला के बारे मे भी बताया कि वो त्याग की मुर्ति थी। पूरी रामायण मे उर्मिला का त्याग सर्वोत्तम रहा। जब राम के साथ लक्ष्मण वन जाने लगे। तब भी उर्मिला ने अपना धैर्य नही खोया तथा सभी सासु माताओं की सेवा करना स्वीकार किया। इस प्रसंग से हमे यह शिक्षा लेनी चाहिए कि बहु को जैसे अपने माता-पिता प्यारे हैं,उसी प्रकार अपने सास ससुर के प्रति प्यार व सम्मान की भावना होनी चाहिए। उन्होने आगे कहा कि यह तो कहना आसान है कि हम प्रभु के हैं,प्रभु हमारे हैं। परन्तु मनुष्य संसार को नही छोडता तथा संसार मे आसक्त होकर भगवान को भूल जाते हैं। यदि मनुष्य अपना सवर्स्थ प्रभु के चरणो मे समर्पित कर दे तो उसे किसी भी चीज की आवश्यक्ता नही है। उसकी पूर्ति भगवान स्वयं करते हैं। उन्होने कहा कि बिना लक्ष्मण के राम अधूरे हैं। रामायण का प्रत्येक चरित्र हमे कोई ना कोई शिक्षा प्रदान करता है। रामायण हमे आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है।
कथा से पूर्व संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता,मंत्री दीपक मित्तल, पूर्व अध्यक्ष साधूराम गर्ग,प्रचार मंत्री अजय कुमार गर्ग,सतीश गर्ग,श्याम लाल बंसल,अर्जुन अग्र्रवाल, रमेश चन्द केडिया, संतोष शर्मा,श्यामलाल स्वामी आदि अनेको गणमान्य व्यक्तियो ने महाराज श्री को पुष्प भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

 

महिला सुरक्षा को लेकर चला अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर रविवार सुबह महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में सभी थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले मंदिरों, बाजारों और कोचिंग सेंटर के आस-पास महिलाओं को जागरुक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं और महिलाओं को समझाया कि शोहदों से डरने की जरूरत नहीं है। उनका मुकाबला करना होगा। किसी भी दिक्कत पर पुलिस या अन्य महिला हेल्पलाइन को सूचित करें। डर कर घर पर न बैठें।
रविवार को अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों (ट्विटर सेवा, डायल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमन पावर लाइन-१०९० आदि) के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं और एवं बालिकाओं को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों तथा आम रास्तों आदि पर जाकर महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया। उन्हें जागरूक किया तथा उनके साथ सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान-प्रदान किया। पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड ने बिना वजह खड़े व्यक्तियों, मनचलों और शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी। किसी भी शिकायत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साफ किया कि गलत हरकत पर ऐसे लोगों का ठिकाना हवालात और फिर जेल होगा।

 

अभिनंदन समारोह हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला परिषद एसोसिएशन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल को आज स्थानीय मीनाक्षी टॉकीज के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जनपद इकाई द्वारा नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया गया ज्ञातव्य हो के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने प्रमोद मित्तल द्वारा संस्था को दिए गए श्रम निष्ठा और कर्तव्य परायणता को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है नगर व जनपद के अग्रवाल समाज के विकास में प्रमोद मित्तल जी की अहम भूमिका के प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस स्वागत सत्कार एवं सम्मान कार्यक्रम में संस्थागत लोगों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल को पुष्पहार भेंट कर शॉल ओढ़ाकर तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने सकारात्मक विचार प्रकट कर उन्हें करतल ध्वनि से सम्मानित किया और यह आशा प्रकट की कि प्रमोद मित्तल जी के कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूत बनेगा अपने वक्तव्य में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रमोद मित्तल जी की मेरे साथ सेवाओं की प्रशंसा की इस सम्मान समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद सिंघल जिला महामंत्री अंकुर गर्ग, सत्य प्रकाश रेशों इंजीनियर लोकेश चंद्रा टोनी बिंदल अरुण गोयल अशोक बंसल बीएम गुप्ता एल के मित्तल प्रोफेसर आरके गर्ग महेश गर्ग सोहन गर्ग प्रदीप गोयल रामकुमार तायल शिव कुमार सिंघल पंकज बंसल सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे नवनिर्वाचित संगठन मंत्री के रूप में बोलते हुए प्रमोद मित्तल ने बताया कि पहले भी प्रदेश महामंत्री के रूप में समाज को सेवाएं दे चुके हैं और अब राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व को भी उसी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे

 

फागिंग का लगातार कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पंचायत बुढाना के वार्ड संख्या २ मोहल्ला चमारन ने विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा कांधला रोड पर नाला सफाई कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने हेतु एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य कराया गया।
वहीं नगर पंचायत बुढाना के वार्ड संख्या २ मोहल्ला चमारन ने विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा कांधला रोड पर नाला सफाई कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने हेतु एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य कराया गया।

 

भारतीय संस्कृति की योग अमूल्य धरोहर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। योग करने से बालकों का शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक विकास होता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के समापन अवसर पर दिए।
ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने विद्यालय को बच्चों के चरित्र निर्माण की इकाई बताया। उन्होंने बताया कि अच्छे गुणवान, चरित्रवान व सदाचारी बच्चे ही परिवार समाज और राष्ट्र का धन होते हैं। उन्होंने बच्चों को अष्टांग योग के दूसरे अंग नियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सोच ,संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान् यह ५ नियम होते हैं। सोच मतलब शुद्धि पवित्रता। सोच से अभिप्राय मन, वचन और कर्म से पवित्र होना है। संतोष से अभिप्राय है कि व्यक्ति पूरा पुरुषार्थ करें परंतु फल की प्राप्ति की इच्छा न करे। फल ईश्वर पर छोड़ दें। बच्चे आज रविवार की छुट्टी के बावजूद योग चरित्र निर्माण शिविर में आए यह उनका तप है। स्वाध्याय का अभिप्राय यह है की हमें प्रतिदिन अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि कहीं मेरे अंदर कोई बुराई कुरीतियां या कोई गलत आदत तो नहीं पड़ गई है । मेरा कर्तव्य क्या है मुझे यह मनुष्य जीवन क्यों मिला है इसका उद्देश्य क्या है क्या मैं अपने कर्तव्य का ठीक से पालन कर रहा हूं अगर नहीं कर रहा हूं तो संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का ठीक-ठीक निर्वहन करें। ईश्वर प्रणिधान् से अभिप्राय है कि हम ईश्वर के सत्य स्वरुप को पहचाने वह परमपिता परमेश्वर हमें हर समय देख भी रहा है सुन भी रहा है और वह जो हम मन में सोचते हैं उसको भी जानता है उसकी नजरों से हम बच नहीं सकते। अतः सदैव ईश्वर को साक्षी मानकर अच्छे कार्य करें। जो जैसा सोचता है जैसा करता है वैसा ही बन जाता है।
योग शिक्षक दिनेश बालियान ने कहा कि आप बड़े सौभाग्यशाली हैं जो आपको ऐसे योग्य योग प्रशिक्षक मिले हैं। उत्तम संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है और उत्तम संस्कार हमें अच्छे माता-पिता और गुरुजनों से मिलते हैं। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे ३ दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने बच्चों को सूर्य नमस्कार आसन ताड़ासन योग मुद्रा आसन उष्ट्रासन धनुरासन चक्रासन हलासन और मत्स्यासन कराएं। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम विलोम कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम कराएं। अंत में बालक और बालिकाओं की अलग-अलग योगासन प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें बालक वर्ग में देव शर्मा प्रथम, वरुण द्वितीय तथा आदित्य राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया पाल प्रथम, सोफिया सैफी द्वितीय तथा कनक तृतीय स्थान पर रही। स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को अतिथियों के द्वारा कर्मशः गोल्ड सिल्वर और ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौधरी वीर सिंह एवं समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

निकाला पथ संचलन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर सहित जनपद मे विभिन्न स्थानो पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष मे कस्बा मीरापुर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने पथ संचालन कर नगर परिक्रमा की। इस दौरान नागरिको ने पथ संचलन कर रहे आरएसएस कार्यकर्ताओ पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

 

राज्य मंत्री का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के लिए प्रबुद्ध जन मंच ने सम्मान समारोह आयोजित किया ।
नवनिर्वाचित विधायक व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के लिए प्रभुद जनमंच ने सम्मान समारोह आयोजित किया कार्यक्रम में जनमंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को फुल मालाये पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनमंच के सरंक्षक एससी कुलश्रेष्ठ, पीयूष अग्रवाल मूलचंद रिसोर्ट, पंकज जैन, मनोज बाटला, सुरेंद्र अग्रवाल, निशांक जैन, आईआईए चेयरमैन और सभासद विपुल भटनागर, विनय सिंघल, पवन कुमार गोयल, कुशपुरी , अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रेरणा मित्तल, रीना अग्रवाल, जगमोहन गोयल, प्रवीण जैन, प्रिंसीपल शशि शर्मा व संजय अग्रवाल सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने जमकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की जमकर प्रशंसा की।

 

पथ संचलन निकलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खतौली शाखा ने नव संवत्सर के अवसर पर पथ संचलन निकाला। कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज के मैदान में पहले बौद्धिक सभा की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि युवा हिदुत्व के लिए आगे आएं और भारतीय संस्कृति, संस्कारों बताया। राष्ट्र वंदना के साथ अखंड भारत का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक एमएस गोलवलकर और मां दुर्गा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद प्रांत प्रचारक विनोद कुमार ने बौद्धिक सभा लगाई। नगर के प्रमुख आरएसएस कार्यकर्ता अशोक कुमार अग्रवाल ने युवा पीढ़ी को आरएसएस के बारे में समझाया। कहा कि आरएसएस समाज के बीच जाकर जनजागरण करता है, ताकि लोगों में राष्ट्र, हिदुत्व के प्रति भावना जागृत की जा सके। देशभर में हिदुत्व को संगठित करने में आरएसएस का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकारें देश का विकास कार्य करती है, जबकि संगठन राष्ट्र बनाता है। इसके बाद कुंद-कुंद जैन के मैदान से पथ संचलन आरंभ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र भक्ति के जयकारे लगाए। पथ संचलन जानसठ तिराहा, पैठ रोड, बड़ा बाजार, पिकेट इंटर कालेज से होते हुए वापस आरंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अनेक स्थानों पर बच्चों, लोगों ने पथ संचलन के कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा की और तिलक लगाए।

 

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली की जेबीएस हवेली में आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि नारी सुरक्षा और उसके उत्थान के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिन से जुड़कर महिलाएं रोजगार कर सकती हैं।
कार्यक्रम ता शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी व उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं को संगठन की ओर से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित महिला शिक्षिका रीना प्राथमिक विद्यालय भैंसी नंबर-२ को भी सम्मानित किया गया। विक्रम सैनी ने महिलाओं की हर समस्या में सहयोग करने व सरकारी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा का आश्वासन दिया। महिला शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से जुड़ कर महिला स्वावलंबी बन सकती है। शिक्षिका दीपा रावत ने बच्चों के भरण-पोषण में वाली समस्याओं पर नाटिका प्रस्तुत की। महिला शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान, ब्लाक अध्यक्ष वारिजा चौधरी, मीरा शर्मा, अमरीश शर्मा, संगठन संरक्षक सुजाता रानी, उपाध्यक्ष सरिता, रश्मि, मानसी अरोड़ा, अंजलि, मीडिया प्रभारी नीति, श्वेता, दीपिका, शालिनी व मधुबाला मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षिका पायल मलिक ने किया।

 

टोल टैक्स बढ़ाने का किया विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन नवीन मंडी स्थल पर आयोजित किया गयाद्य जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजय मित्तल व संचालन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया इसमें मुख्य रूप से संस्था के चेयरमैन अशोक बाटला संरक्षक अमित गर्ग व संयोजक विश्वदीप बिट्टू राहुल वर्मा उपस्थित रहे।
संस्था का मुख्य मुद्दा रहा कि सरकार द्वारा टोल टैक्स के रेट बढ़ना उचित नहीं है क्योंकि १० वर्ष के अंदर टोल के द्वारा सड़क की पूरी कीमत वसूल ली जाती है १० वर्ष बाद सड़क को टोल से मुक्ति मिल जानी चाहिए सड़क के रखरखाव के लिए जनता वाहन पर दो एडवांस रोड टैक्स वाहन खरीदते समय देती है उसी से की जानी चाहिए अब हर वर्ष टोल में वृद्धि करके जनता का खुला शोषण नहीं होना चाहिए इसे तुरंत वापस लिया जाए।
केंद्र सरकार द्वारा ईंटो के ऊपर जी.एस.टी. की दर ५त्नसे १२त्न की है व १००० के जूतों पर जो जीएसटी ५त्न लगता था उसे १२त्न कर दिया गया है इस पर सरकार विचार करें और बड़ी हुई दरें लागू न करें क्योंकि यह एक हर गरीब परिवार से जुड़ा हुआ है।
बिजली के रेट एक फोटो दुकानदार पर भी किसानों की तरह कम होने चाहिए छोटे व्यापारी जिसको सरकार के द्वारा जीएसटी के रजिस्ट्रेशन में छूट है जिसकी बिक्री ४० लाख रुपए साल से कम है उसे बिजली के बिल में किसानों के अनुरूप छूट मिलनी चाहिए साथ ही जिसके पास १ किलो वाट का कनेक्शन है उसे भी विद्युत की छूट मिलनी चाहिए सरकार द्वारा उन दुकानदारों की जिनकी बिक्री ४० लाख से कम है जो जीएसटी के दायरे में नहीं आते हैं उन सभी दुकानदारों को ५ लाख रुपए का स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराए जाने चाहिए जिसका एक आम व्यापारी को इसका लाभ मिल सके द्य आज १५ हजार रुपए महीना कमाने वाले कर्मचारी को इसका लाभ मिल रहा है तो इसका लाभ व्यापारी को भी सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड देकर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि सरकारी बैंकों पर लगाम लगानी चाहिए बैंकों की २ दिन से अधिक छुट्टी नहीं होनी चाहिए बैंकों को आवश्यक सेवा में ना कर यह नियम लागू करें आज व्यापारी बैंकों की कार्यप्रणाली से त्रस्त है बैंकों की कार्य लेट चल रही हैं चेक एक-एक हफ्ते में क्लियर हो रहे हैं द्य हर सरकारी बैंक में एक फटे पुराने नोट बदलने की विंडो होनी चाहिए जिसका व्यापारी को सहयोग मिलेगा। मीटिंग में श्याम सिंह सैनी, अजय मित्तल, सुभाष चौहान, महेश चौहान, स्वराज वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रमोद टाक, नरेंद्र कुमार मित्तल, गोपाल मित्तल, रामकुमार तायल, नीरज बंसल, पंकज जैन आदि व्यापारी नेताओं ने भाग लिया

 

वेदप्रकाश को मिला उच्च स्तरीय सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपने ४० वर्षों के अथक प्रयासों से लाखों की संख्या में बेटियों को आत्म निर्भर बनाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिहान वेदप्रकाश शर्मा को खतौली क्षेत्र विधायक विक्रम सैनी ने महिला सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम हथियारबंद गुण्डो से बेटियाँ अपनी रक्षा कैसे करें शानदार फाइट प्रदर्शन को सराहा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राजू सैनी जी ने पट्टिका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जापान से ६ डाँन ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त एवं इन्टर नेशनल शितो रियू कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के बेनर पर वें महिला सुरक्षा पर अनेकों सफल कार्यक्रम कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज सैनी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप मे मा.राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पधारे ।

 

अवेध कालोनियों पर चला बुल्डोजरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा गठन के बाद अवैध निर्माण ,भू माफियाओं, गुंडे बदमाशों, चोर लुटेरों ,की अब शामत आती दिखाई दे रही है, जिसके चलते अब योगी सरकार का बुलडोजर भू माफियाओं और अवैध कॉलोनियों के ऊपर चलता साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, आज मुजफ्फरनगर जनपद में नेशनल हाईवे ५८ पर बनी अवैध कॉलोनियो, प्लाटों पर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में एसडीएम सदर और एम डी ऐ की टीम भारी फोर्स के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करती दिखाई दे रही है जिससे कहीं न कहीं भू माफियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एम डी ऐ सचिव महेंद्र प्रसाद एंव एसडीएम सदर परमानंद झा के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित अवैध कॉलोनियों पर अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चला नेस्ताबूत किया है। यहां दो कालोनियों लगभग २९ बीघा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है यहां एम डी ऐ सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया की यहां बिना नक्शा पास किये अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा था एक जगह २२ बीघा तो वहीं दूसरी जगह लगभग ७ बीघा जमीन पर अवैध निर्माण पर हटवाया गया है उन्होंने कहा की आगे भी इसी तरह अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जायेगी।

 

विजेता सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढ़ाना कस्बे में हिदू नव वर्ष के अवसर पर हवन-यज्ञ के बाद दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिदू नव वर्ष के अवसर पर तहसील कालोनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया गया। आर्य समाज के तत्वावधान में मुख्य यजमान डा. अशोक तोमर के सरंक्षण में हवन-यज्ञ हुआ। अतिथियों ने कहा कि चौत्र मास में सभी पेड़-पौधे पुष्पित होते हैं। आयुर्वेद में चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस होने से वनस्पति को औषधीय गुण मिलते हैं। भारत में विभिन्न प्रदेशों में इसे अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। विक्रम संवत का यह कैलेंडर सबसे प्राचीन व वैज्ञानिकता से परिपूर्ण है। इसके उपरांत बुढ़ाना व शाहपुर ब्लाक के विभिन्न आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसके विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज, राष्ट्र, संस्कृति को जागृत करने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी १८ जून को जिलास्तर पर रानी लक्ष्मीबाई व पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर एक किमी साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। जयभगवान आर्य, चंद्रपाल पंवार, ओमपाल, शोभाराम, तेजपाल सहरावत, विनय डबास, योगेंद्र महले, कपिल व मुकुल आदि मौजूद रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =