उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: कार की छत पर नाचने की मस्ती हवालात देखते ही हो गई उड़न छू

Ghaziabad News:  तमाम कायदे, नियम, कानून और सामाजिकता को ताक पर रखते हुए कार की छत पर ठुमके लगा रहे छात्रों की मस्ती थाने की हवालात में पहुंचते ही गायब हो गई।

हवालात की सलाखों में पीछे पहुंचते ही छात्रों को खुद के विद्यार्थी होने का भी ज्ञान हो गया और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए अपने छात्र होने की दुहाई देकर पुलिस से माफी मांगी। रविवार को पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाडी की छत पर खडे होकर नाचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो का संज्ञान लेते हुये वाहन संख्या यूपी 14 सीएस 3223 का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया है तथा 05 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी युवक खुद को छात्र बता रहे हैं और अपने किए की माफी मांग रहे हैं।

News

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =