अमेरिका: पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में पांच की मौत
अमेरिका के मिसौरी राज्य में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी भी शामिल है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
Five people, including a police officer and a gunman, have died in a shooting at a Missouri (US) gas station after the gunman went inside and opened fire: The Associated Press
— ANI (@ANI) March 16, 2020
पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी पेट्रोल पंप पर आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया।
स्प्रिंगफील्ड पुलिस के चीफ पॉल विलियम्स ने बताया कि मरने वालों में तीन नागरिक भी शामिल है। मारे गए पुलिस अधिकारी की पहचान क्रिस्टोफर वॉल्श के रूप में हुई है। वह पुलिस में सेवा देने से पहले अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुके थे।
विलियम्स ने बताया कि हम गोलीबारी आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और देखा कि एक कार के भीतर से गोलियां चलाई जा रही है। इसके बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया।
