Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: टै्रफिक नियमों का पालन जरूर करेः- टीएसआई

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्री कृष्णा जानकी सरस्वती शिशु मन्दिर गांधी कालोनी मे जिला टै्रफिक पुलिस एवं ऑल इण्डिया एन्टी करप्शन कमैटी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए टीएसआई वीर अभिमन्यु ने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें।

क्योंकि भारत सरकार के कानून के अनुसार नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना एक बडा जुर्म है। इसके लिए पच्चीस हजार रूपये तक जुर्माना और अभिभावको को तीन वर्ष की कैद की सजा हो सकती है। उन्होने अभिभावको से कहा कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने से जहां उन्हे चोट लगने का भय बना रहता है।

वहीं पर कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः इस प्रकार की लापरवाही ठीक नही है। टीएसआई ने महिलाओ से कहा कि वे भी वाहन चलाते समय हैलमेट एवं डीएल का अवश्य ध्यान रखें। टीएसआई ने विद्यालय के बच्चों से आग्रह किया कि बच्चे सडक पर दुर्घटना ग्रस्त किसी भी व्यक्ति की मदद करने से न ा चूकें।

क्योंकि दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। जो मानवता की दृष्टि से भी नितान्त आवश्यक है। गोष्ठी मे ऑल इण्डिया एन्टी करप्शन कमैटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा,प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों से आग्रह किया कि वे यातायात नियमो का पालन करने का स्कूली शिक्षा के साथ साथ इसे अपनी दिनचर्या मे शामिल कर लें और यातायात नियमो के लिए अपने अभिभावको को भी प्रेरित करें।

बैठक मे जिला महासचिव अमित धीमान,पीआरओ डा.संजय अग्र्रवाल आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने किया। बैठक हैड का.पुनीत कुमार शर्मा एवं जितेन्द्र चौधरी ने भी प्रतिभाग किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + sixteen =