Muzaffarnagar News: कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में १२से १४ वर्ष के छात्र- छात्राओं के लिए निरूशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया7सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शर्मीला सिंह, विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग,उपप्रबंधक डॉ अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजादवीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागीइस निरूशुल्क टीकाकरण कैंप में उपस्थित रहे।
विद्यालय में पढने वाले १२से १४ वर्ष तक के छात्र-छात्राओ काकोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए प्रथम डोज हेतुइस टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण शिविर में १२ से १४ वर्षकी उम्र वाले बच्चो को कोर्बेवैक्सवैक्सीन की प्रथम डोज का टीका प्रातः १०ः०० बजे से अपराहन १ः३० बजे तक रजिस्ट्रेशन एवंवेरीफिकेशन के उपरांत लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण, पंजीकरण एवं वेरीफिकेशनजैसे समस्त कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया।
इस शिविर में सुरक्षा की दृष्टि से मास्क और सामाजिक दूरी जैसे कोविडनियमों का पालन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल नेछात्र-छात्राओं एवंअभिभावकों से भारत सरकार के टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने एवं बचाव करनेकी अपील कीऔरवैक्सीन लगवाने हेतु छात्र-छात्राओंको जागरूक करने का आह्ववान किया।
प्रधानाचार्य आजाद वीर ने टीकाकरण में सहयोग करने के लिए सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं, कर्मचारियो ंएव ंअभिभावकोंको धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ कायोगदान सराहनीय रहा। डायरेक्टर डॉ० एम० के गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

