225 रुपए में मिलेगी खुराक: Covishield और BB ने Covaxin के Booster Dose के घटाए दाम
देश में रविवार (10 अप्रैल) से आम लोगों को कोरोना की बूस्टर या प्रिकॉशनेरी डोज लगनी शरू हो जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकरी के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी लोग निजी टिकाकरण केंद्रों पर ये प्रिकॉशनेरी डोज लगवा सकेंगे, जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगवाए 39 हफ्ते या 9 महीने का समय बीत चुका है।
#COVID-19 अपडेट:
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 185.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 11,132 है
सक्रिय मामले 0.03% हैं
रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है@MoHFW_INDIA pic.twitter.com/lDUMLc3Soj
— News & Features Network (@mzn_news) April 10, 2022
केंद्र सरकार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार निजी टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन के दाम में भी कटौती की गई है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविडशील्ड अब निजी टीकाकरण केंद्र पर 600 रुपए प्रति डोज से घटाकर 225 कर दिए गए हैं।
वहीं भारत बायोटेक के द्वारा निर्मित कोवाक्सिन के दाम भी 1200 रुपए प्रति डोज से घटाकर 225 कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बताया गया कि वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को निजी टीकाकरण केंद्र पर कोरोना वैक्सीन के चार्ज के अतिरिक्त 150 सर्विस चार्ज देना होगा।
टीकाकरण में कुल कितने पैसे लगेंगे इसकी जानकरी टीका लगवाने वाला व्यक्ति को–विन पोर्टल (Co-WIN Portal) पर पहले ही प्राप्त कर सकता है।

