समाचार (Muzaffarnagar News)
कई वांछितों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा वांरण्टी अभियुक्तगण शाबूल पुत्र मूसा, आबिद पुत्र मूसा निवासीगण बागोवाली थाना नई मण्डी गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा वांरण्टी अभियुक्त इमरान पुत्र इब्राहिम निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा वांरण्टी अभियुक्तगण वसीम पुत्र इनाम, मुकर्रम पुत्र इनाम निवासीगण ग्राम बघरा थाना तितावी को गिरफ्तार किया।
शराब सहित कई को पकड़ा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिह द्वारा अभियुक्त राणा पुत्र धर्मवीर निवासी चमरावाला थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को रजकल्लापुर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त नीरज पुत्र अशोक निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को शामशन घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 36 पौव्वा देशी शराब को बरामद किया गया।
परचून की दुकान में चोरी
चरथावल। (Muzaffarnagar News) बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर मे परचून की दुकान मे चोरी कर ली। चोरी की घटना के सीसीटीवी कैमरे मे कैद होने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर निवासी सादिक की गांव मे ही परचून की दुकान है। बताया जाता है कि देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने उसकी दुकान मे चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
फर्जी मुकदमे की सपा ने की निंदा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसी पीड़ित द्वारा अपनी समस्या बताने पर उस पर आवाज उठाना हर संगठन का दायित्व होता है किसी भी समस्या की निष्पक्ष जांच पर आवाज उठाने वाले संगठन पर बदले की भावना से फर्जी मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाकियू जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा व अन्य पर आंदोलन करने की रंजिश पर मुकदमा दर्ज करना गलत है मुकदमा दर्ज करने से पहले ही निष्पक्ष जांच होती तो मुकदमा दर्ज नही होता उन्होंने दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष तफ्तीश की मांग करते हुए फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग की।
तालाब से अवैध कब्जा हटवाया
जानसठ। (Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी जानसठ के नेतृत्व में तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत हसनपुर में तालाब नम्बर ५०६ पर से अवैध कब्जे को हटाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र कुमार (आई०ए०एस०) के कुशल नेतृत्व में तहसील जानसठ की राजस्व टीम के द्वारा ग्राम पंचायत हसनपुर में तालाब नम्बर ५०६ पर से अवैध कब्जे को हटाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान सम्बन्धित अधिकारी गण एवं पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी जानसठ के नेतृत्व में तहसील जानसठ के ग्राम पंचायत हसनपुर में तालाब नम्बर ५०६ पर से अवैध कब्जे को हटाया गया।
मंदिर की नींव रखी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव बझेडी में संत शिरोमणि सतगुरू रविदास जी महाराज के मंदिर की नींव हवन पूजन कर रखी गई ।
हवन गुरू रविदास आश्रम शुक्रताल के महन्त सत्यानंद जी महाराज ने किया। इस अवसर पर पहुंचे उधमसिह सेना के अध्यक्ष विकास मैडियन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी हमारे कुल गुरू है, जिन्होंने समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए मुक्ति आंदोलन चलाया। हम सबको आज समाज में व्याप्त कुरीतियों दूर करने के लिए गुरु रविदास जी के विचारों का अनुसरण करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालीयान धीरज मित्रसैन सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
तमंचे, कारतूस सहित दबोचा
जानसठ।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र शाहिद निवासी तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को गन्दे नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिह द्वारा अभियुक्तगण कपिल पुत्र सतीश, राहुल पुत्र महकार निवासीगण अद्वैत विहार भूड थाना खतौली , मुजफ्फरनगर को गणेशपुरी कालोनी के गेट पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू को बरामद किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिँह द्वारा अभियुक्त इमरान उर्फ नीटू पुत्र नूरअहमद निवासी ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ढिढावली मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरी को बरामद किया गया।
भव्य रूप से निकाली शोभायात्रा
खतौली। (Muzaffarnagar News) श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में खतौली नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पारस जैन पूर्व चेयरमैन नगरपालिका खतौली के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें पारस जैन ने फीता काटकर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर दुष्यंत कुमार अनु प्रधान ऋषि पटेल मंत्री प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष विपिन कुमार भाजपा नेता राकेश पटेल रजनीश मिश्रा सचिन पटेल आदि ने बताया कि हर साल इसका आयोजन धूमधाम से किया जाता है। पिछले २ साल में महामारी के चलते एक सीमित प्रोग्राम किया गया था लेकिन इस बार भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें नगर वासियों ने हजारों की संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम जी की सवारी से सभी नगर वासियों ने आशीर्वाद लिया और विश्व शांति की कामना की। इसके अलावा श्री राम जी की झांकीआकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा बड़ा बाजार खतौली से चलकर मेन रोड को होते हुए मेंन चौराहे से होते हुए थाने के सामने से हो करके बाजार रोड क्षेत्र में निकाली गई।
ग्राम पाठशाला की दी जानकारी
सिखेड़ा।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेड़ा पर एएसपी निमिश पाटिल द्वारा थाना क्षेत्र के मौजूदा प्रधान एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को बुलाकर अपने- २ गांव में ग्राम पाठशाला बनाने के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी तथा सभी को ग्राम पाठशाला के फायदे बताये गये। उक्त मीटिंग से प्रभावित होकर सभी ग्राम प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि सभी अपने- अपने गांव में मीटिंग कर ग्राम पाठशाला बनाने के लिये प्रस्ताव रखेंगे।
समस्याओं को जाना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बागोवाली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का विकास मेडियान के आवास पर पहुंच कर समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओ को जाना। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
नाम चर्चा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्वी ब्लॉक मुजफ्फरनगर पचैण्डा रोड नाम चर्चा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन भंगीदास सुधांशु इन्सां ने किया। नाम चर्चा में अच्छे से अच्छे भजन प्रस्तुत कर कविराज राज भाईयो ने साध्ां संगत के मन को मोहा नाम चर्चा के उपरान्त भगीरथ सिह सोम की पुण्य तिथि पर आर्थिक हालम से कमजोर चार परिवारो को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर बुजुर्ग समिति सदस्य मा0 साईदास इन्सां, जुगलकिशोर इन्सां, धर्मवीर मलिक इन्सां, रामपाल पंवार इन्सां, विपिन इन्सां, पूरण इन्सां, विरेन्द्र इन्सां एडवोकेट, आशीष इन्सां, अवनीश इन्सां, रविन्द्र इन्सां एडवोकेट, राजकुमार इन्सां, मा0ओमप्रकाश इन्सां, बीना इन्सां, कुसुम इन्सां, धर्मवती इन्सां, शारदा इन्सां आदि सांध संगत मौजूद थी। इसके अलावा पश्चिम ब्लॉक मुजफ्फरनगर की ब्लॉक नाम चर्चा का आयोजन बुढाना रोड पर किया गया।जिसका संचालन भंगीदास बबलू इन्सां ने किया। नाम चर्चा में अच्छे से अच्छे भजन प्रस्तुत कर कविराज राज भाईयो ने साध्ां संगत के मन को मोहा। नाम चर्चा के उपरान्त आर्थिक हालम से कमजोर नो परिवारो को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर उमेश इन्सां, जुगपाल इन्सां, विजय इन्सां, आदेश इन्सां, पंकज इन्सां, पूरण इन्सां, संजयू इन्सां, अमित इन्सां, धर्मपाल इन्सां, देविन्द्रा इन्सां,कमलेश इन्सां, आदि मौजूद रहे।
12 अप्रैल को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पंजाबी समाज मुजफ्फरनगर समिति रजिस्टर्ड द्वारा १२ अप्रैल को गांधी वाटिका गाँधी कॉलोनी मे बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिहं बेदी जी ने बताया कि बैसाखी पर्व पंजाबी संस्कृति का मुख्य पर्व है, पूर्व से ही पंजाब मे बैसाख महीने के पहले दिन सभी लोग गंगा स्नान का बहुत महत्व मानते हैं। बैसाख मे ही मुख्य फसल गेहूं एवं सरसो पक जाती है और उसे देखकर किसान भाई खुश होते हुए भांगडा व गिद्वा डालते है और इसी दिन फसल कटनी प्रारम्भ हो जाती है। दसवे गुरू श्री गुरू गोविन्द सिहं जी महाराज जी ने वैसाख के पहले दिन सिख समाज को अमृत छखवाकर सिख को खालसा बनाया और आज तक सिख समाज इस दिन को खालसा सृजन दिवस के रूप मे मना रहें है। पंजाबी समाज समिति द्वारा १२ अप्रैल मंगलवार रात्रि ८ः०० बजे से ११ः०० बजे तक बैसाखी महोत्सव का सांकित प्रोग्राम गांधी वाटिका गाँधी कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उत्तमचन्द शर्मा (चेयरमैन) करेंगे एवम मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान जी केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, कपिल देव अग्रवाल जी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राजीव गुंबर जी विधायक सहारनपुर पधारेंगे। महासचिव प्रवीण खेडा व जुगल किशोर खत्री ने बताया कि पटियाला से प्रसिद्व रमेश धारिवाल अपनी पूरी पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी, पंजाब के कलाकारो द्वारा पंजाबी कल्चर का यह प्रोग्राम बहुत ही सुन्दर, शालीन और मर्यादा के साथ प्रस्तुत किया जायेगा, वैसाखी प्रोग्राम का संचालन पंजाबी महिला कलाकार द्वारा सुदंर रूप से किया जायेगा। मीडिया प्रभारी विजय वर्मा व मुकुल दुआ ने कहा पंजाबी समाज समिति के समस्त सदस्य सुचारू रूप से बनाने में जुटे हुए है एवं पंजाबी समाज समिति समाज के सभी वर्गों के लिये समय-समय पर सामाजिक कार्य जैसे कोरोना महामारी मे लंगर, जरूरतमंद लडकियो की शादी करवाना, मेधावी छात्रो को पुरूस्कृत करना, बडे बुजुर्गो का सम्मान करते रहते हैं। कार्यक्रम के संयोजक सागर वत्स, पवन छाबडा, अमित पटपटिया, गिरीश अरोरा, डॉ० विवेक गुलाटी जी ने मुजफ्फनगर वासियो से कार्यक्रम में आकर आनंद लेने का आग्रह किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे पंजाबी समाज के अध्यक्ष स० सुखदर्शन सिंह बेदी. वाईस चेयरमैन नीलकमल पूरी व मनोज बाटला जी,महासचिव प्रवीण खेडा व जुगल किशोर खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डावर, अनिल सोबती. यश कपूर, कुलभूषण बजाज, पवन छाबडा, अमित पटपटिया, सागर वत्स, गिरीश अरोरा, डॉ विवेक गुलाटी एवम मीडिया प्रभारी विजय वर्मा, मुकुल दुआ एवं उपस्थित रहे।
आठ दिवसीय श्रीबालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री बालाजी जन्मोत्सव के शुभारंभ पर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर नई मंडी में श्रीमद्भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में सुबह के समय विधि विधान के साथ आचार्य चंचल शर्मा ने यजमान जितेंद्र लूथरा, सचिन सिंघल एवं हरिशंकर तायल सहित उनके परिवार से श्री गणेश जी, बजरंगबली जी एवं ठाकुर जी का अभिषेक कराकर पूजन कराया।
मंदिर परिसर से बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा के आगे श्रद्धालु बाबा के विशाल झंडे लिए भजनों की धुनों पर नाचते गाते चले रहे थे। श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाए भजनों पर झूम रही थी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवी मंदिर रोड, बड़ा डाकखाना, बिंदल बाजार, जैन मंदिर के सामने से होते हुए वापस श्री बालाजी धाम मंदिर के नवनिर्मित सत्संग भवन में पहुंची। जहां पर कलश स्थापना के पश्चात कथा व्यास अरविंद द्रस्टा ने श्रीमद्भागवत गीता का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं से कहा की ईश्वर भक्ति से ही दुखों का नाश हो सकता है। उन्होंने कहा कि सात दिन तक चलने वाले श्रीमद्भागवत सप्ताह का रसपान करने से मनुष्य के समस्त पाप जलकर नष्ट हो जाएंगे और हमको ईश्वर की प्राप्ति होगी। कथा रोजाना ३रू३० बजे से ७रू०० बजे तक चलेगी।
श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन श्री चंद्रकिरण गुरुजी एवं श्री सुरेश चंद बंसल गुरु जी ने कथा व्यास को तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। कथा में मुख्य रूप से हरिशंकर तायल, सुनील तायल, विजय बंसल, अधिवक्ता अशोक शर्मा, नितिन गोयल, श्याम गोयल, लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन जिंदल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग आदि का सहयोग रहा।
प्रतिमाओं को खंडित करने पर हुआ हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत
तितावी।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित किए जाने के बाद हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपित को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बघरा के खटीकों वाले मंदिर में सोमवार सुबह करीब ८.३० बजे एक युवक भीतर घुस गया। आरोप है कि युवक ने मंदिर में रखी देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। जैसे ही मंदिर में मौजूद पुजारी तथा अन्य श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके पुलिस को सौंप दिया गया।
आरोपी गैर सम्प्रदाय का बताया जा रहा है। तनाव की आशंका के मद्देनजर मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित खटीको वाले मंदिर में सवेरे के समय जब लोगों की आवाजाही चल रही थी और श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर आ जा रहे थे, उसी समय एक युवक अचानक से मंदिर में घुस गया और देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। मंदिर में मौजूद पुजारी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने जब देव प्रतिमाओं को खंडित कर रहे युवक को रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता करने लगा तो इस पर आरोपी युवक को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के हाथ पैर फूल गए और तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। देव प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू समाज के अनेक लोग घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
किसान की चाकू से गोदकर हत्या
खतौली।(Muzaffarnagar News) किसान की आज सुबह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है। खतौली क्षेत्र के भैसी गांव में बहसूमा के किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी बहन के घर आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र (६०) भैंसी गांव में अपनी बहन जगवती के घर आया था हुआ था। सोमवार सुबह सात बजे जगवती अपने बेटे अमित और भाई सुरेंद्र के साथ बुग्गी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि जंगल में सुरेंद्र बुग्गी से लघुशंका करने के लिए उतर गया। जगवती और अमित खेत पर चले गए। काफी देर तक सुरेंद्र वापस नहीं आया। इस बीच जगवती का दूसरा बेटा परविंद्र उसे तलाश करने पहुंचे। काफी तलाश करने पर एक खेत में सुरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के लोग मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।
एसपी सिटी के नेतृत्व में चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थानाक्षेत्र मन्सूरपुर स्थित बैंकों में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया गया तथा बैंक कर्मचारियों, गार्ड व स्थानीय पुलिस बल को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
अश्वनी कुमार ने किया जनपद को गोरवान्वित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूलके कक्षा १० के छात्रअश्वनी कुमारने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड- २०२२ में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ जनपद को गौरवान्वित किया। अश्वनी कुमार के पिता श्री महेशानन्दकम्पोजिट विद्यालय सिखरेडा में अध्यापक और माता श्रीमती मीरा देवीजूनियर हाई स्कूलधंधेडा में अध्यापिकाके पद पर कार्यरत है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने छात्र अश्वनी कुमार को उसकी इस स्वर्णिम सफलता पर उसे और उसके माता पिता को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बिगड़ी तबियत, मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खतौली से किसी काम के लिए मुजफ्फरनगर बाजार मे पहुंचे व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने पर मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के दुकानदारो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव खेडी कुरैश निवासी एक व्यक्ति आज सुबह अपने गांव से मुजफ्फरनगर किसी काम से आया हुआ था। बताया जाता है कि महावीर चौक के समीप अचानक तबियत बिगडने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। इत्तेफाक से उधर से जा रहे मृतक के रिश्तेदार ने मृतक के परिजनो को इसकी जानकारी दी। उक्त व्यक्ति की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत किया है कि जनपद जाट महासभा के संरक्ष मंण्डल की बैठक चौ.चरण सिंह भवन, वर्मा पार्क, गांधी कालोनी मे प्रातः 10 बजे मांगेराम वर्मा प्रमुख संरक्षक की अध्यक्षता मे हुई। बैठक का मुख्य विषय नये प्रमुख संररक्षक का चयन करना था। बैठक के दौरान सभी सदस्यो ने अपने विचार रखे तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया। लम्बे विचार विमर्श के पश्चात कुंवर विजय राज को सर्व सम्मति से नया प्रमुख संरक्षक चुना गया। बैठक मे मुख्य रूप से मांगेराम वर्मा प्रमुख संरक्षक, महावीर सिह राठी, रामपाल वर्मा, के.पी.वर्मा,चौ.देवीसिह सिम्भालका, कर्नल ओमप्रकाश,
ओमपाल सिह चेयरमैन, कु.विजय राज सिह, अनूप सिह वर्मा,नरेन्द्रपाल सिह, प्रियवत आर्य, डा.उदयवीर सिह, विजय कुमार कुश, जनपद जाट महासभा क अध्यक्ष जगदीश बालियान आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुन्दरपाल सिह महासचिव ने की।
ं फागिंग कार्य व सफाई अभियान चलवाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु अधिशासी अधिकारी के कुशल निर्देशन में साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग का कार्य कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत चरथावल के वार्ड १० में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा वार्ड संख्या ७ में सफाई अभियान चलाया गया एवं एंटी लारवा का स्प्रे कार्य व फागिंग का कार्य भी कराया गया इसके अतिरिक्त शिविर मैनहोल सफाई का कार्य मोहल्ला जियान खतौली में कराया गया। वर्तमान समय में चल रहे विभिन्न प्रकार के संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पंचायत मीरापुर द्वारा नालों की साफ सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत बुढाना द्वारा वार्ड संख्या ७ एवं ८ में फागिंग का कार्य कराया गया।
कांटे का किया निरीक्षण
रोहाना।(Muzaffarnagar News) सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा चीनी मिल रोहाना कला गेट के ट्राली ग्रास एवं बुग्गी ग्रास कांटे का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला गन्ना अधिकारी डॉ०आर०डी० द्विवेदी के कुशल निर्देशन में सचिव प्रभारी रोहाना कला एसपी सिंह द्वारा चीनी मिल रोहाना कला गेट के ट्राली ग्रास एवं बुग्गी ग्रास कांटे का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान प्राप्त वजन के साथ मानक बांट रखकर जांच करने पर वजन सही प्राप्त हुआ, साथ ही चीनी मिल यार्ड का निरीक्षण किया गया, चीनी मिल यार्ड में कृषकों के लिए आर०ओ० वाटर कूलर पानी पीने के लिए स्थापित है, वर्तमान में चीनी मिल ११वें पक्ष के दूसरे कालम में चल रही है। मौके पर जांच के समय प्रबंधक गन्ना नरेश मलिक उपस्थित रहे।
महर्षी कालू बाबा कश्यप जयन्ती मनायी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दक्षिणी र्कृष्ृणापुरी में हरगोपाल कष्यप एड0 के आवास पर मर्हिर्ष्ायों कालू बाबा कष्यप जयन्ती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल भगतजी ने की तथा संचालन विजय कष्यप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ,विधान परिर्ष्ाद सदस्य सुरेष कष्यप,चरथावल विधान सभा प्रत्याषी सपना कष्यप उपस्थित हुए। अतिथियों ने जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पींजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने मर्हिर्ष्ायों के बताये गये रास्ते पर चलना चाहिए। बच्चों को षिक्षित बनायें,तभी समाज का सुधार होगा। इस मौके पर मा0 ष्षेरसिह,पूर्व बार संघ मन्त्री अरूण कुर एड0,सभासद राजीव श्षर्मा,सुख्पाल कष्यप,जलसिह कष्यप,सियानन्द कष्यप,जयपाल सिह, गुलाब सिह बिजनौर, चन्दन सिह कष्यप,करण सिह कष्यप,बिजेन्द्रपाल विष्वकर्मा आदि मौजूद थे।
ध्वजा यात्रा-भव्य संकीर्तन व विशाल भंड़ारे का होगा आयोजन
उत्तर भारत में लगाया जाएगा पहली बार गौ माता को छप्पन भोग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व सम्राट श्री सालासर बालाजी के एकमात्र धाम, जिसमें एक ही धाम में श्री बालाजी महाराज के ३० से अधिक उन दिव्य प्रतिस्वरूपों की स्थापना की गई है जो अनेकों दिव्य धामों में विराजित हैं ऐसे मनोकामना पूर्ण श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव १६ अप्रैल दिन शनिवार को प्रातरू ७ बजे से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि विगत २ वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा की भाँति चौत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा १६ अप्रैल को श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्रातः ७ बजे से श्री हनुमान मंदिर चौक शामली रोड से लगभग ६ किलोमीटर पैदल चलकर श्री सालासर बालाजी धाम में विराजित श्री सालासर बालाजी को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजाएं अर्पित की जाएगी।
प्रातः १० बजे से श्री सालासर बालाजी धाम के महामण्डप, जिसके शिखर पर राम नाम की ११ माला अंकित की गई है, श्विशाल प्रांगण में बाबा का भव्य संकीर्तन-भजन गायक आशुतोष तौमर, भजन गायक रोबिन संगल व भजन गायिका मुस्कान पाल के श्रीमुख से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा और दोपहर १२ बजे बाबा को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री बालाजी जन्मोत्सव के शुभावसर पर श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर भारत में पहली बार दोपहर ढाई बजे से श्री सालासर धाम के सेवादारों द्वारा पचौंण्डां रोड़ स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गौ माता के लिए ५६ भोग के आयोजन की शुरुआत की जा रही है। श्री बालाजी महोत्सव के सभी आयोजनों को भव्य रूप से मनाने को मंदिर समिति के प्रधान नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल सहित हिमांशु गर्ग,डा०कमल गुप्ता, दिनेश कुमार, विपुल गर्ग, ब्रजमोहन वर्मा,पवन गोयल,अजय मित्तल, नितिन तायल आदि सहित सभी सेवादार दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के दिये टिप्स
चरथावल।(Muzaffarnagar News) थाना प्रांगण में योग आचार्य द्वारा पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त, स्वास्थ्य लाभ हेतु योग कराते हुए आवश्यक जानकारी दी गयी।दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पर पुलिसकर्मियों के तनावपूर्ण जीवन को एकाग्र जीवन यापन हेतु प्रशिक्षित योगाचार्य अमित कुमार बरला व संजीव कुमार कसौली के द्वारा थाने पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को मैडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया। जिससे पुलिसकर्मी स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रहकर अपनी डियूटी कर सकें। इस मौके पर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौध्द,कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह,हिंडन चौकी इंचार्ज अमन सिंह,दधेडु चौकी इंचार्ज संजय कुमार,कस्बा इंचार्ज आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विद्यालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कम्पोजिट विद्यालय चितौडा का खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ द्वारा निरीक्षण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय चितौडा का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ श्री प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया, विद्यालय में उपलब्ध समस्त सुविधाओं एव मध्यान्ह भोजन आदि का अवलोकन किया गया समस्त के सम्बंध में छात्र छात्राओं से वार्ता की गई विद्यालय में कायकल्प के सभी मानक पूरे है । विद्यालय के कक्षो में सुंदर टी एल एम लगाये गए है विद्यालय में किचन गार्डन ध् बाल वाटिका तैयार की गयी है जिसमे मौसमी शाक सब्जी के अलावा औषधीय पौधे भी लगाये गए है । अध्यापको को भौतिक उपस्थिति में वृध्दि हेतु अभिभावक सम्पर्क के निर्देश दिए गए, विद्यालय की अनुदेशक श्रीमती सुचित्रा को अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।



