जनता कर्फ्यू के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू के दौरान डीएम व एसएसपी ने नगर के अनेक स्थानो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरोना वायरस के प्रभाव से बचास के लिए जनता कर्फ्यू के दौरान आज सुबह सात बजे से रात्रि नो बजे तक घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान जिलाधिकारी सेवल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण किया।
डीएम व एसएसपी ने नगर के शिव चौक, अस्पताल चौराहा,स्थानीय रेलवे स्टेशन तथा जिला कारागार आदि पहुंच कर निरीक्षण किया। कारागार के निरीक्षण के दौरान कैदियो को वितरित किए गए मास्क को चैक किया तथा जेलर श्री सक्सैना को इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम व एसएसपी ने रोडवेज बस स्टैण्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए डयूटी पर तैनात कर्मचारियो को सेनिआइजार भी बंटवाए गए।
जनता कर्फ्यू का व्यापापक असर देखने को मिला। सडको से वाहन नदारद रहे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान,रेस्तरां आदि बन्द रहे। जनता कर्फ्यू का गली मौहल्लो मे भी व्यापक असर देखने को मिला।
गली मौहल्लो की दुकाने भी पुरी तरह बन्द रही। यहां तक की गली मौहल्ले भी सूने नजर आए एक कहीं कोई व्यक्ति घूमता नजर नही आया।
