News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

Muzaffarnagar News

जिलों के नाम बदलने की चर्चाएं शुरू: हिंदू संगठनों के लोगों ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग उठाई

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद अब फिर से जिलों के नाम बदलने की चर्चाएं शुरू होने लगी है ,जहां गत ४ वर्षों पूर्व योगी सरकार ने कई जिलों के नाम बदले थे उस समय भी मुजफ्फरनगर का नाम चर्चाओ में आया था लेकिन इसका नाम नही बदला गया, इसके नाम बदलने की चर्चाएं काफी जोरों पर रहीं थी लेकिन मुजफ्फरनगर का नाम नही बदले जाने पर अब फिर से योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद मुजफ्फरनगर के हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों के लोगों ने आज उत्तर प्रदेश के यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग उठाई है, यहां हिंदू संघटनो के लोगों का कहना है कि अगर ज्ञापन से काम न चला तो हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस मामले को उठाएंगे। दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर से जुड़ा है जहां विभिन्न हिंदू संगठन के लोग पूर्व में लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं की मुजफ्फरनगर का नाम जोकि मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा हमारे ऊपर थोपा गया था उसे बदला जाना चाहिए लेकिन पूर्व सरकारों ने क्योंकि वह मुस्लिम हितैषी रही है और हिंदुओं की मांग को हमेशा खारिज करती रही है इसका नाम नही बदला । आज हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले हिन्दू संघटनो के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा है । जिसमें मांग की गई है कि पूर्व में हमारे ऊपर जो बाबर के वंशज थे उन्होंने इस जिले का नाम मुजफ्फरनगर रखा हुआ था जोकि अब लक्ष्मी नगर किया जाना चाहिए । ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह से सरकारी दफ्तरों रेलवे स्टेशनों व अन्य जगहों पर सरकारी बोर्ड लगाया गया है जिसमें उर्दू का प्रयोग किया जाता है उसकी जगह अब संस्कृत का प्रयोग किया जाना चाहिए और जल्द ही मु० नगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किया जाना चाहिए।
उधर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से यह मांग मुजफ्फरनगर के हिंदू संगठन करते आ रहे हैं आज ज्ञापन मुझे प्राप्त हुआ है मैं इसमें अपना सहमति पत्र लगाकर निश्चित ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष पेश करूंगा और मुझे उम्मीद है कि हमारी मांग पूरी होगी। यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी हिंदू संगठनों के प्रमुखों को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया है कि निश्चित ही यह मांग पूरी होगी । उधर हिन्दू संघटन से जुड़े नरेंद्र पंवार उर्फ साधू गुर्जर ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक यह है कि अपने प्रदेश के कुछ शहरों के नाम आतंकी मुगलों के द्वारा परिवर्तित करके सांस्कृतिक विरासत को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया गया था, उन शहरों के नामों को प्रदेश सरकार ने पुनः पूर्वर्ती नाम देकर सांस्कृतिक विरासत को बचाने का कार्य किया है इससे संपूर्ण हिंदू समाज में प्रसन्नता है हिंदू संघर्ष समिति इसी कड़ी में चाहती है कि निरंतर पिछले कई वर्षों से संपूर्ण हिंदू समाज में जनपद मुजफ्फरनगर के नाम को परिवर्तित करके मां लक्ष्मी जी के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मी नगर के रूप में परिवर्तित किया जाये। उन्होंने मुख्यमन्त्री से गुहार लगाई की हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी हिंदू संगठन एवं सामाजिक संगठन आपसे अनुरोध करते है कि हमारे जिले का नाम भी मुजफ्फरनगर नामक कलंक से परिवर्तित करके लक्ष्मी नगर किया जाये। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र पवार (संयोजक हिंदू संघर्ष समिति) ,सुभाष चौहान (संरक्षक हिंदू संघर्ष समिति), अरुण प्रताप सिंह ,देशराज चौहान, योगेंद्र वर्मा, पवन मित्तल, डॉक्टर संजीव शर्मा, पंकज त्यागी ,राजीव धीमान , हरीश पालीवाल ,वीरेंद्र त्यागी, राजेश शर्मा ,सतीश तायल, अंजेश गुर्जर ,पंकज शर्मा, पंकज ठाकुर ,अनमोल ठाकुर ,अजय ठाकुर, कमलदीप ,मनोज चौहान ,रविकांत अग्रवाल ,आशीष कुमार शर्मा ,सचिन जोगी, बृजेश कुमार ,मनोज शर्मा, दिनेश चौहान सागर वर्मा सोनू विश्वकर्मा आदि दर्जनों की संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों जैसे हिंदू जागरण मंच ,अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल अखिल भारत हिंदू महासभा ,अखिल भारतीय हिंदू एकता दल, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, समन्वय स्तंभ, मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ,शहीद भगत सिंह एकता मंच ,भ्रष्टाचार निवारण समिति, नवीन गुड मंडी व्यापार संघ, मोदी सेना आदि दर्जनों हिंदू संगठनों के लोग शामिल रहे द्य।

 

३ अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मुण्डभर गेट के पास से ०३ अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर थाना भौराकलां पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोग का भी सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहित उर्फ पोली पुत्र रामनिवास, प्रदीप कुमार पुत्र मांगेराम, आकाश पुत्र सुधीर निवासी सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर जिसके कब्ज्े से ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (थाना भौराकलां पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पानीपत, हरियाणा से चोरी की हुई), ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल(जनपद शामली से चोरी की हुई), ०१ तमंचा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण पर हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी के लगभग आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

०२ अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर में पैसे के लेन देन को लेकर झगडा हुआ था जिसमें ०१ व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, उपरोक्त सम्बन्ध में थाना रामराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित ०१ अभियुक्त व ०२ अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण की निशाहदेही से आलाकत्ल चाकू व डंडे बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण कसरत अली पुत्र कलवा उर्फ कल्लू, श्रीमति गुड्डी उर्फ आसमा पत्नी कसरत अली, रहनूमा उर्फ सईमा पुत्री कसरत अली निवासी ग्राम पुठ्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ चाकू व ०२ डंडे आलाकत्ल।

 

पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को SSP अभिषेक यादव ने सम्मानित किया
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में अपनी ड्यूटी निभाते समय मानवीय संवेदना दिखाने वाले पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को SSP अभिषेक यादव ने सम्मानित किया। कुछ दिनों के दौरान पुलिस कर्मियों ने दिल के मरीज एक बुजुर्ग को समय पर उपचार दिलाकर उसकी जान बचाई थी। जबकि असमय खराब हुई एअरफोर्स अधिकारियों की गाड़ी भी ठीक कराई। सराहनीय मानवीय कार्य कर अपनी निष्ठा एवं लगन के साथ व्यवसायिक दक्षता को प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया तथा भविष्य में इसी प्रकार पूर्ण मनोयोग एवं सूझ-बूझ से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।
एक या दो मई की रात बुजुर्ग नूर अहमद अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में चक्की पर आटा पिसवाने गए थे। अचानक उनके सीने में दर्द हो गया था। रात का समय होने के कारण मदद की उम्मीद कम थी। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही पीआरवी २२३२ पर उनकी नजर पडी तो हाथ दिखाकर रोका तथा अपनी समस्या बतायी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी २२३२ के पुलिस बल ने तत्काल नूर अहमद को गाडी में बैठाया और डॉक्टर के पास ले गये, दवा दिलवाई तथा सही होने पर सकुशल घर भेजा गया। एसएसपी ने पीआरवी २२३२ पर तैनात आरक्षी ११८६ अशोक कुमार व चालक आरक्षी पंकज कुमार थाना भोपा को सम्मानित किया।
थाना नई मंडी पुलिस को ९ अप्रैल को सूचना मिली थी कि भारतीय वायुसेना की सरकारी गाड़ी खराब हो गई। जो चलने की स्थिति में नहीं। गाड़ी में वायु सेना के अधिकारी मौजूद थे। ५ मिनट के भीतर पीआरवी २१९७ मौके पर पहुंची, भारतीय वायु सेना की गाडी को टो करके सर्विस सेन्टर लाये तथा गाडी ठीक कराकर सकुशल गणतव्य के लिए रवाना किया गया। जिस पर एसएसपी ने पीआरवी २१९७ पर तैनात मुख्य आरक्षी ८९ मोहन सिंह, आरक्षी१३३१ सतेन्द्र सिंह, होम गार्ड चालक नितिन को सम्मानित किया।

 

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए शुरू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के हितो की रक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए शुरू की गई है। सरकार द्वारा किसान, युवा, व्यापारी तथा छात्र-छात्राओं सभी वर्गो के लिए शुरू कीक गई इन योजनाओं से पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं।
सरकूलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अर्न्तगत आयोजित चैक वितरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रदेश के कौशल विकास मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अर्न्तगत एग्रीकल्चर मे शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत रूपये 36000 की धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम मे पहुंचने पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो एवं विद्यालय प्राचार्य डा.नरेश कुमार आदि ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। प्राचार्य डा.नरेश कुमार ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

 

कपिलदेव अग्रवाल को पगडी पहनाकर सम्मानित किया
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि एस.डी.कॉलेज न्यू मार्किट स्थित अग्रसैन प्रतिमा परिसर में प्रदेश सरकार मे व्यवसायिक शिक्षा एवं कोशल विकास मंत्री कपिले देव अग्रवाल नगर के गणमान्य वैश्य बन्धुओं की उपस्थिती मे फूल मालाओं से लादकर एवं पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज ने जिस प्रकार की विषम परिस्थितियों मे पहले से भी प्रचन्ड बहुमत से जिताया है। उसके लिए वे सम्पूर्ण समाज का अभिनन्दन वन्दन करते हैं। प्रदेश तथा जनपद के विकास के लिए जितना अधिक हो सके सेवा करूंगा। कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वैश्य समाज व देश के हित मे सदैव कार्य करती रहेगी। महामंत्री अजय सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज का योगदान सदैव देश के लिए रहा है। राजस्व बढाने मे महत्व पूर्ण भूमिका से जन उपयोगी सेवा कार्यो मे वैश्य समाज सदैव अग्रणी रहता है। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल,राकेश कंसल,भाजपा नेता राहुल गोयल, अनिल तायल, अशोक सिंघल, रजत गोयल,संजय गोयल
सेवाराम, जनार्दन स्वरूप आदि मौजूद रहे।

 

गऊ पूजन व सेवा कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट द्वारा प्रातः ८ बजे स्थाई प्रकल्प के अन्तर्गत गऊ पूजन व सेवा कार्य नई मंडी गौशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हमें प्रा० उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, प्रा० चौयरमेन गऊ सेवा श्री शिशुकांत गर्ग, जिला समन्वयक श्री शशि कांत मित्तल व अरुण खंडेलवाल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों व दायित्वधारियोंका परम कीर्ति शरणजी व श्रीसुनील गर्ग ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम चौयरमेन – प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजीव संगल रहे। कार्यक्रम के पश्चात सूक्ष्म जलपान सभी सदस्यों ने किया। निम्नलिखित सदस्यों ने गौ सेवा कर धर्म लाभ प्राप्त किया-परम कीर्ति शरण, सुनील गर्ग जग रोशन गोयल, रोहिताश कर्णवाल, कीमती लाल जैन, परवीन सिंघल, अजय अग्रवाल ,प्रीतम सिंघल, वी डी भारद्वाज, पीके गुप्ता संजीव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, एवं मातृशक्ति श्रीमती सुदेश गर्ग, प्रभा अग्रवाल ,सुमन अग्रवाल अनुराधा सिंघल ,ममता सिंघल ,नीरू जैन उपस्थित रही।

 

एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा के द्वारा चैकिंग के दौरान बाल्मीकि बस्ती खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर सामने से अभि० बिलाल पुत्र नज्जू नि० फातमा मस्जिद अकरम परचून वाली गली किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मु०नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

बारात पर हमला-दूल्हे सहित कई लोग घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सिखेड़ा क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा निवासी रवि की बारात सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव में गई थी। रात को बारात जैसी ही गांव में लौटी तो गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने बारात पर हमला कर दिया जिसमें दूल्हे सहित कई लोग घायल हो गए।
े रवि पुत्र जगमोहन की बारात सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव में नत्थन के यहां गई थी। देर रात दूल्हे सहित बारात अपने गांव वापस लौट रही थी। जैसे ही बारात भगवान पूरी मोड़ पर पहुंची तो वहां पर रास्ते में कुछ बाईक खड़ी हुई थी। दूल्हा पक्ष के लोगों ने बाइक को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो वहां पर मौजूद कुछ दबंग व्यक्तियों ने दूल्हे पर हमला बोल दिया। जिसमें दूल्हा रवि घायल हो गया तथा अन्य बारातियों को भी चोटें आई। दूल्हा पक्ष में थाने में तहरीर देकर अपने साथ मारपीट और दुल्हन के जेवर छीनने का आरोप लगाया है।
एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि बाइकों को हटाने को लेकर देर रात गांव सीखरेड़ा में झगड़ा हुआ है। झगड़े में दूल्हा बने रवि के चोटे आई हैं। जेवर छीनने जैसी कोई बात नहीं है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

 

डीएम ने समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि, राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

 

विद्युत सखियों को इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटर का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर के द्वारा विकास खंड सदर की विद्युत सखियों को इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटर का वितरण किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड सदर में विद्युत सखियों को इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटर का वितरण खंड विकास अधिकारी सदर डॉ नेहा शर्मा के द्वारा किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्युत सखियों द्वारा बिल निकालने के पश्चात तुरंत पर्ची देकर विद्युत बिल कार्य को गुणवत्तापूर्ण कर सके। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आई०एस०बी०, लेखाकार, ब्लॉक मिशन मैनेजर विद्युत सखियां आदि उपस्थित रहें।

 

गोकशी के मामले में आरोपित की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने गोकशी के मामले में आरोपित की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। ४ साल पुराने मुकदमे में गिरफ्तारी के विरुद्ध हाईकोर्ट का स्टे होने के कारण आरोपित को राहत मिली हुई थी। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की तो आरोपित को गिरफ्तारी की आशंका हुई।
यह था २०१८ में गोकशी का पूरा मामला-अभियोजन के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजड़ु पुल वाली मस्जिद से काली नदी की ओर जाने वाले ईख के खेत २१ नवंबर २०१८ को गोकशी पकड़ी गई थी। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना के आधार पर जब वे ईख के खेत में पहुंचे तो वहां गोकशी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मौके से सरताज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि नसीम पुत्र नूरा निवासी जहांगीर पट्घ्टी सूजड़ु तथा फरमान मौके से फरार हो गए थे। ईख के खेत में करीब ढाई कुंतल गोमास तथा गोवंशीय अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
आरोपित की गिरफ्तारी पर था हाईकोर्ट से स्टे-गोकशी में फरारी के बाद मुकदमे में नामजदगी होने के कारण आरोपित नसीम पुत्र नूरा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने तक पुलिस गिरफ्तारी के विरुद्ध नसीम को स्टे जारी किया था। हाल में ही शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना पूर्ण कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसके बाद आरोपित नसीम को गिरफ्तारी की आशंका हुई थी।
कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी-गिरफ्तारी से बचने के लिए नसीम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या प्रथम जय सिंह पुंडीर ने की। कोर्ट ने नसीम की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया।

 

अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई के गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई के गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार थाना छपार द्वारा वांछित अभियुक्त सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र रामलाल निवासी रहकडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 बृहमजीत सिंह द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामधन निवासी नौनामाजरा थाना बहादुरगढ जनपद झज्जर, हरियाणा को बस अड्डा कस्वा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश िंसह थाना छपार द्वारा वांछित अभियुक्तों .जावेद, परवेज उर्फ भूर, फिरोज पुत्रगण कामिल, शहीद पुत्र इमामुद्दीन, सरदार आलम पुत्र अब्दुल रसीद निवासीगण ग्राम व थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम ककरौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमन्चा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

चरथावल।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई जुआरियों को नकदी सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सागर सिंह द्वारा अभियुक्तों सलीम पुत्र नसीम निवासी पुजाया कस्वा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर,.अजय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी मौ0 कानूनगोयान कस्वा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, सदाकत पुत्र जरीफ निवासी मौ0 तगायान कस्वा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को खुशरोपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 3470 रूपये नकद व 04 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री संदीप कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों शोएब, खुशनशीब पुत्रगण महबूब, जमशेद पुत्र रहमता, संदीप पुत्र तिलकराम, जियाउल पुत्र शमशेर, जहांगीर पुत्र इस्लाम निवासीगण रूडकली थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम रूडकली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 2900 रूपये नकद व 52 ताश के पत्ते को बरामद किया गया।

खतौली। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी अमित स्कूटी द्वारा जानसठ तिराहे पर किसी काम से गया हुआ था कि इसी बीच वह मेरठ की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशु पुत्र संजीव चरथावल मोड के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछअन्य वाहन चालको ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत भोपा के गांव बेहडा थ्रू निवासी साकिब पुत्र आफताब बाईक द्वारा मोरना जाते वक्त बाईक फिसलने पर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी (किराये का मकान) जामिया कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को जामिया नगर में तालाब के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र राजीव निवासी मौ0 देवीदास कस्वा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को पालीवाल नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

News

 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =