वैश्विक

Kunal Kamra को खूब लताड़ लगाई आशुतोष के पिता ने, Viral हुआ था वीडियो

 एक बच्चे के पिता ने Kunal Kamra की जमकर क्लास लगाई है। ये वही शख्स हैं, जिनके बेटे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्लिन दौरे के दौरान देशभक्ति गीत सुनाया था। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। अब कुणाल कामरा ने इस वीडियो को एडिट करके शेयर किया है, जिसे लेकर बच्चे के पिता भड़क गए और कामरा को खूब लताड़ लगाई।

Kunal Kamra ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बच्चे के देशभक्ति गीत को एडिट करके साल 2010 की फिल्म पीपली लाइव का गाना “महंगाई हाय खाय जात है” लगा दिया। इसके साथ ही पूरी वीडियो को भी एडिट कर दिया, जिसके बाद बच्चे के पिता भड़क गए। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

https://twitter.com/kunalkamra88/status/1521393980294197253?s=20&t=hniQByL4CIsH5_AI2y9f3Q

आशुतोष के पिता ने कामरा का ही वीडियो पोस्ट किया। गणेश पॉल नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, “मेरा सात साल का बच्चा है, जो अपनी प्यारी मातृभूमि के लिए गीत गाना चाहता था। भले ही वह अभी बहुत छोटा है, लेकिन वह अपने देश को आपसे ज्यादा प्यार करता है मिस्टर कामरा या कचरा, आप जो भी हो। मासूम बच्चे को अपनी गंदी राजनीति से दूर रखें और अपने खराब चुटकुलों पर काम करने की कोशिश करें।”

 

आशुतोष और मान्या मिश्रा उन बच्चों में शामिल थे, जो प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उनका इंतेजार कर रहे थे। आशुतोष ने पीएम मोदी के लिए देशभक्ति का एक गीत गाया था और प्रधानमंत्री ने भी बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा था- “वाह! बढिया, शाबाश”।

बच्चे ने जब प्रधानमंत्री को भारत माता का एक गीत गाकर सुनाया तो वे काफी खुश हुए। उन्होंने चुटकी बजाते हुए बच्चे के कंधे पर हाथ रखा और उसका उत्साहवर्धन किया। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। इस दौरान पीएम यूरोप के तीन दिवसीय दौरे पर थे और बच्चे ने बर्लिन में उन्हें यह गाना सुनाया था।

(With Jansatta, Twitter and India Today Input)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =