Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रधानमन्त्री राहत कोष मे 15 लाख रूपये का राहत राशि चैक सौपा

मुजफ्फरनगर। जनपद के उद्यमियो द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही मुहिम को सफल बनाने के प्रधानमन्त्री राहत कोष मे 15 लाख रूपये का राहत राशि चैक सौपा जाना बहुत ही सराहनीय है। एक जुटता के बल पर ही इस वैश्विक आपदा का डटकर मुकाबला किया जा सकता है।

कलैक्टै्रट सभागार मे जनपद के उद्योगपतियो द्वारा प्रधानमन्त्री रहत कोष के लिए जिलाधिकारी सेवा कुमारी जे. को 15 लाख रूपये राहत राशि का चैक सौपा गया। इस अवसर पर उद्यमियो को सम्बोधित करते हुए मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की महामारी के दृष्टिगत उद्योगपतियो के प्रति आभार प्रकट करत हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियो की यह पहल बुत ही सराहनीय है।

इस दौरान सिल्वर टन पेपर मिल्स, ग्लैक्सी पेपर्स, मैग्मा इण्डस्ट्रीज, पारस नाथ पैकेजिंग,के.के.डुप्लैक्सतथा स्टेट बैक एम्पलाइज वैलफेयर एसोसिएशन आदि संस्थानो की और से प्रधानमत्री राहत कोष मे आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर उद्यमी अमित गर्ग, अंकुर गर्ग, नील कमलपुरी, दिनेश गर्ग, देवेन्द्र गर्ग, कुशपुरी आदि उद्योगपति मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =