सोशल डिस्टेंसिग के मददेनजर धर्मगुरूओ के साथ बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने व लॉक डाउन के अनुपालन के अर्न्तगत सोशल डिस्टेंसिग के मददेनजर धर्मगुरूओ के साथ आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो के पुजारी व मौलाना मौजूद रहे।
वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन् व्यवस्थाएं की जा रही है। वहीं दूसरी और डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की कूकडा नवीन मन्डी स्थल पुलिस चौकी पर आज दोपहर सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो से जुडे पुजारियो व मस्जिदो के मौलवियो के साथ आहूत बैठक मे निर्देशित किया गया
कि वैश्विक आपदा कोविड 19 के प्रभाव से बचाव का सिर्फ एक ही हल है कि कोरोना के प्रभाव को समाप्त करने वाले प्रयासो को अपनाया जाए। इसके लिए जन जागरूकता जरूरी है। सभी लोग अपने-अपने घरो मे रहें।
तथा अपने घरो मे ही रहकर ही पूजा ईबादत करें। ताकि सोशल डिस्टेंसिग मनटेन रह सके। बैठक मे क्षेत्रिय सभासद व गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक मे मौजूद धर्मगुरूओ व गणमान्य लोगो ने पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक मे इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी सहित समस्त चौकी प्रभारी नई मन्डी क्षेत्र व गणमान्य लोग मौजूद रहे।








