फिल्मी चक्कर

मसक्कली 2.0′ का टीज़र रिलीज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया जल्द एक सिंगल ट्रैक ‘मसक्कली 2.0’ में साथ नज़र आने वाले हैं. इस गाने की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों सितारों की कैमिस्ट्री शानदार लग रही है. ये गाना राकेश ओम प्रकाश मेहरा की साल 2009 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ के ‘मसक्कली’ गाने का रीक्रिएट वर्ज़न है.

https://www.instagram.com/p/B-o8GV5JBgI/

‘मसक्कली 2.0’ आठ अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी. अभी इस गाने का 15 सेकेंड का टीज़र रिलीज़ किया गया है. इस गाने को तुलसी कुमार और सचत टंडन ने गाया है. संगीत तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है.‘मसक्कली’ गाने में दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने म्यूज़िक दिया था.

https://www.instagram.com/p/B-q5NeiJo5G/?utm_source=ig_embed

Pin On Researchफिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मु्ख्य भूमिका में नज़र आए थे. फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके संगीत को काफी पसंद किया गया था. ‘मसक्कली’ गाने को मोहित चौहान ने गाया था.

मिलाप ज़ावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मरजावां’ में पहली बार सिद्धार्थ और तारा साथ में नज़र आए थे. अब दोनों एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं. फैंस ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया है.

तारा सुतारिया ने गाने के टीज़र को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “अपने रघु के साथ फिर वापस आई हूं, इस बार उसकी मसक्कली बन कर.”

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =