उत्तर प्रदेश

Meerut News: पति-पत्नी के बीच चल रहा था परिवारिक कलह, पंखे से लटक कर प्रीति ने की आत्महत्या

Meerut News: मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायकों वालों द्वारा मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस की मौजूदगी में काफी हंगामा किया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का नाम प्रीति (36) है। हापुड़ जिले  के त्याला गांव निवासी प्रीति की शादी छह साल पहले मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी राहुल के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच परिवारिक कलह को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह प्रीति अपने कमरे में मृत पाई गई। उसका शव पंखे से लटका था। यह देख मृतका के ससुराल वालों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी तुरन्त सूचना पुलिस प्रीति के घरवालों को दी।

मृतका के मायके वालों ने घटना की पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच कर काफी हंगामा किया। उनका कहना था कि प्रीति ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे मारा गया है। जबकि ससुराल वालों का कहना था कि प्रीति ने आत्महत्या की है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर प्रीति की हत्या की गई है। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे से लटका दिया।

थाना मवाना प्रभारी विष्णु कौशिक  ने बताया कि पुलिस ने मृतका के मायकों वालों की तहरीर पर महिला के पति राहुल समेत 4 लोंगो के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21413 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 6 =