उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बगीचे से घसीट कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना के मद्देनज़र पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों द्वारा बताया गया कि युवती शौच के लिए घर से बाहर गयी थी और तभी गांव के ही चार लड़कों ने युवती को बगीचे में घसीटते हुए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

जिसके बाद युवती किसी तरह खुद को उन चारों के चंगुल से निकालने में कामयाब रही और भागकर अपने घर आ गयी। अपने घर आकर युवती ने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है।

घटना के मद्देनजर पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए सभी आसपास के थानों को सूचित कर दिया है तथा साथ ही अन्य संभव जगहों पर भी उसकी तलाश जारी है लेकिन चारों फरार हैं। पुलिस के मुताबिक युवती के उनके चंगुल से छूटते ही उन्हें पुलिस केस की भनक लग गयी जिसके चलते वह चारों भाग निकले।

हालांकि, पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को ज़ल्द ही गिरफ्तर कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही गयी है। पुलिस ने पूरे इलाके पर नज़रें जमा ली हैं और इसके चलते कोई भी संदिग्ध बचकर नहीं निकल सकता।

युवती घर से शौच करने के लिए निकली थी तभी अचानक गांव के ही चार युवकों ने उसे जबरन खींचते हुए पास के बगीचे में लेकर गए, जहां चारों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बहुत मसक्कतों के बाद युवती खुद को उन दरिंदों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =