News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आवारा गौवंश की करंट से मौतMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर/खतौली। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में जहां मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ आवारा गौवंशों के रख – रखाव ,उनके खान पान की समुचित व्यवस्था और देखभाल की तमाम योजनाएं चला रहे हैं और इस पर गंभीर भी हैं तो वही जनपद मुजफ्फरनगर में आवारा गौवंशों का रख -रखाव उनके खान -पान व् उनकी समुचित व्यवस्था का यहां पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।
जनपद मुजफ्फरनगर में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में आवारा गोवंश जहां-तहां भूखे प्यासे इधर से उधर घूम रहे हैं तो वही कूड़ा करकट खाने तक को भी मजबूर हैं ,यही नहीं पेट की भूख मिटाने को आज एक गोवंश को उस वक्त अपनी जान भी गवानी पड़ गई जब विधुत पोल के नीचे पड़े कूड़े में रोटी आदि की तलाश में जाते ही विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आने से गौवंश की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक तरफ कूड़े का ढेर तो वहीं दूसरी तरफ विद्युत पोल में आए करंट के चलते आवारा गोवंश की दुखद मौत से आसपास के रहने वाले मोहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया जिसके चलते उन्होंने नगरपालिका सहित स्थानीय पुलिस व विद्युत विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी।
आसपास के रहने वाले लोगों की माने तो विद्युत पोल में आए करंट का यह मामला आज का नहीं है इस पूरे मामले में गत दिनों स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारीध् कर्मचारियों को बिजली पोल में करंट आने की सूचना दी थी और इसको ठीक करने की भी बात कही थी लेकिन लापरवाही का आलम तो देखिये गत दिनों से आज तक उक्त पोल में आये करेंट को ठीक करने कोई भी कर्मचारी नही आया फलस्वरुप आज उक्त आवारा गौवंश की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि गुरुदत्त सभासद की गली के बाहर जर्जर हालत में एक खंबे में कई दिनों से करंट आ रहा था। लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों को सूचना देकर ठीक कराने की मांग की। लेकिन केवल इतिश्री करके ठीक नहीं किया गया। सोमवार को बारिश के दौरान एक आवारा गोवंशी खंभे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। 

 

गर्मी से मिली राहत, बारिश से हुआ मौसम सुहावना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रविवार देर रात से शुरू हुई आंधी-बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हुई। सोमवार सुबह मिनिमम तापमान १६.८ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार सुबह का मिनिमम तापमान २३.२ डिग्री रहा था। देर रात से सुबह तक २०-२५ किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। आर्द्रता ५० से बढ़कर ८८ पर पहुंच गई।
मई माह में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पारा चढने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा था। रविवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के बाद आई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई। रविवार के मुकाबले सोमवार सुबह ६.४ डिग्री तापमान की गिरावट आई। मौसम में अचानक आई तब्दीली और तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों के लिए भी बारिश काफी राहत भरी रही। खेतों में खड़ी ईख की फसल के लिए बारिश काफी मुफीद मानी जा रही है। आम की फसल के लिए भी बारिश काफी लाभदायक हो सकती है। लेकिन आंधी के चलते बागों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

96 लाख की सम्पत्ति चिन्हित माफिया की जब्तMuzaffarnagar
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) हरदीप उर्फ गोगी पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी बढीवाला थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट १४(१) की कार्यवाही। अभियुक्त हरदीप उर्फ गोगी वर्ष २००९ से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अभियुक्त हरदीप उर्फ गोगी उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध अवैध शराब तस्करी जैसी संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त हरदीप उर्फ गोगी की सीज की गयी चल/अचल सम्पत्ति का विवरण -०.१३८२ हैक्टेयर जमीन पर बने मकान अभियुक्त हरदीप उर्फ गोगी उपरोक्त द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग ९६ लाख रुपये है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम १९८६ की धारा-१४(१) के अन्तर्गत जब्त किया गया।

 

डीएम-एसएसपी ने ली सडक सुरक्षा के अंतर्गत मीटिंग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएम चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत लोकवाणी सभागार कक्ष में एआरटीओ, एआरएम, नगरपालिका, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान सभी को अवैध टैक्सी/बस स्टैण्ड, डग्गामार वाहन, टम्पू, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

18 लाउड़स्पीकर किये गये विद्यालयों को सुपुर्द
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार मन्दिर/मस्जिदों से उतारकर रखे हुए १८ लाउडस्पीकर को मौलवी/पुजारियों द्वारा अपनी एवं टीम की स्वेच्छा से अलग- अगल विद्यालयों को सुपुर्द किये गये, जिससे विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में उपयोग में लाये जा सके।

 

चोरी से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिले तो अपराध की बाढ़ सी आ गई है। अभी एक दिन पूर्व ही दस लाख रुपये की डकैती की वारदात के बाद अब बुढ़ाना में सफीपुर पट्टी में तीन घरों से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात समेत लाखो की चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामियों को सुबह को हुई। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के निकट सफीपुर पट्टी क्षेत्र निवासी गुलफाम पुत्र हसन ने तहरीर देते हुए बताया कि वह रात्रि में छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार की अलसुबह दूसरे कमरे में खटपट की आवाज सुनने पर शोर मचाया तो अज्ञात चोर मौके से भाग निकले। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब १ लाख ७५ हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवरात तथा दो मोबाइल चोरी हो गए। इस रात्रि को ही हसमती पत्नी इलियास के घर से ३० हजार की नकदी व जेवरात चोरी हो गए। उसी मोहल्ले के जुल्फकार पुत्र शकरु के घर से अज्ञात चोर १० हजार की नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई पर उतर आया है। सोमवार को सीओ ने नगर पालिका कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर दुकानों के आगे सफेद पट्टी खिंचवाई है। इसके साथ ही जानसठ तिराहे पर बस रोककर खड़े भैंसाली डिपो के चालक को सख्त हिदायत देकर आगे रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन व अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस को चेताया है।
सोमवार को शिव राकेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ जीटी रोड पर बुढ़ाना तिराहे से जानसठ तिराहे तक गस्त कर सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया और व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर दुकानों के आगे सफेद पट्टी खींचने के निर्देश दिए। वही जानसठ तिराहे पर बस रोककर खड़े भैंसाली डिपो के चालक सीओ ने जमकर हड़काया। बस रुकने के कारण किराए पर जाम की स्थिति बनी थी। वही पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों को समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

 

व्यापार बंधुओं के साथ पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस लाइन सभागार में एस पी क्राइम की अध्यक्षता में व्यापार बंधुओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,मोहम्मद सलीम,सुनील ग्रोवर,विक्की चावला,अजय सिंघल,राजू रहेजा उपस्थित रहे एवं व्यापारियों व नगर की प्रमुख समस्याओं से उनको अवगत कराया गया,उपस्थित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते लगातार जनपद पुलिस शातिरों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। चौकी प्रभारी खालापार उप० नि० प्रवेश शर्मा द्वारा वारंटी अपराधी मुमत्याज पुत्र अमीरुद्दीन निवासी गहरा बाग खालापार थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, आफताब पुत्र मुमताज निवासी उपरोक्त को अभि० गण का मकान गहरा बाग से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

समर कैम्प आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में समर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजित हुई। समर कैम्प में छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया।
नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिक, योगा, रंगोली, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।

 

सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षणMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी के निर्देश पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त वार्ड में सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई की व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा आज प्रातः ६ः०० बजे से ८ः०० बजे तक निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए नगर पालिका के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए समस्त सफाई नायकों को प्रतिदिन ससमय अपने क्षेत्र में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया। तथा जिन वार्डों में सफाई नायक अथवा कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए उनके विरुद्ध संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा अपनी जांच आख्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह को प्रेषित की गई, जिसके उपरांत अनुपस्थित पाए गए अथवा लापरवाही प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमारग् अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सतपाल सिंहग् अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमारग् भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति खाद्य एवं अभीहित अधिकारी चमन लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, नीरज गोयल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं एवं अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा अपने निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया।

 

वर्ल्ड विजन में वेबिनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्ल्ड विजन विद्यालय में सोमवार को साइबर सिक्योरिटी पर आधारित वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता एसपी वर्मा रहे। इस बेबिनार में एसपी वर्मा ने साइबर बुलिंग, फिशिंग, हैकिंग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि तकनीकों का उपयोग सावधानी से करें व अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें।
वेबिनार में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की तथा अपनी जिज्ञासाएं शांत की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह वेबिनार सभी के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि यह प्रत्येक व्यक्ति को मुद्दे की गंभीरता व महत्व को समझने तथा युवा वर्ग को शिक्षित करने में मददगार साबित होगी। यह वेबिनार प्रत्येक प्रतिभागी को यह अवसर प्रदान करती है कि वह श्क्योंश् और श्कैसेश् विषय को समझकर इंटरनेट का सही ढंग से प्रयोग करें और इसका विभिन्न क्षेत्रों में सही दिशा में आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।

 

विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिन्दू महासभा के ग्यारह सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अधिकारी से मिला और अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। जिसमें हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार राणा एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में प्रथम मांग की कि एक विशेष समुदाय द्वारा हिन्दू धर्म को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की जा रही है ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका का तहत कार्यवाही हो दसूरी माग जितने भी मंदिर विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े गये उनका सर्वे कराया जाये। तीसरी मांग विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर जितने भी नगरों व सड़के के नाम है उनके नाम देश के वीर सैनिकों एवं महान क्रान्तिकारियों के नाम पर किया जाये। चौथी माग देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ जिनमें ओवेसी एवं महबूबा मुफ्ती शामिल है के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाये। पांचवी मांग जिस प्रकार मस्जिदों के भौलवी को वेतन मिलता है उसी प्रकार मन्दिरों के पुजारियों को भी वेतन मिलना चाहिए। छठी मांग देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों एवं प्रदेश की सुरक्षा करने वाले सिपाही को वही सुविधा मिलनी चाहिए जो देश के विधायकों एवं सांसदों को मिलती है। सातवीं एवं अन्ति मांग है कि एक ऐसे कानून का निर्माण हो जो देश के खिलाफ बोलने वालों को तुरन्त सजा दे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से योगेन्द्र वर्मा, विशाल वर्मा, साक्षी वर्मा, सुशील राणा, सचिन कपूर जोगी, अरुण चौधरी, एड० नीलम देवी, मनोज चौहान, आशीष शर्मा, कमल त्यागी, राजबीर सिंह, कमलेश देवी, सरोज शर्मा, गुड्डी कश्यप, भारत सीमा देवी उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्ल्ड विजन विद्यालय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में बुक डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने छात्रों को जीवन में दान का महत्व बताया।
उन्होंने बताया कि दान एक ऐसा कार्य हैए जिसके जरिए हम न केवल धर्म का ठीक.ठीक पालन कर पाते हैं बल्कि अपने जीवन की तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं। आयुए रक्षा और सेहत के लिए तो दान को अचूक माना जाता है। जीवन की तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए भी दान का विशेष महत्व है।
विद्यालय की ओर से पुलिस माडर्न स्कूल को विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की गईं। इसके अंतर्गत छात्रों को जीवन मूल्यों का ज्ञान कराया गया । एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में सामाजिक जीवन में उपयोगी ऐसी गतिविधियाँ आयोजित होती रहती हैं।

 

अलग अलग स्थानों से कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगिंद्र पाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नईम पुत्र मोहम्मद सरवर निवासी मोती महल सरवट गेट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल पता काशीराम कालोनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिहं द्वारा विधुत अधि0 में वांरण्टी अभियुक्त जोनी पुत्र राजाराम निवासी अम्वेडकर बस्ती थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उप0 नि0 पवन कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त भूरा पुत्र रशीद निवासी मौ0 शहरदारान कस्बा व थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण साजिद पुत्र सत्तार, सरफराज पुत्र रहीसू, उस्मान पुत्र रहीसू समस्त निवासीगण मदरसे वाली गली लुहसाना रोड सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को मन्दवाडा रोड पर भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 कृपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र पप्पू निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा मुजफ्फरनगर हाल पता काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को भोपा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उप0 नि0 ललित कुमार सिह द्वारा वारंटी अभियुक्त वीसीपाल पुत्र कनक सिह रायपुर नगली थाना रतनपरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तेजवीर सिह द्वारा वांछित अभियुक्तग लोकेन्द्र पुत्र सूरत निवासी नसीरपुर थाना तितावी को गिरफ्तार किया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार मुजफ्फरनगर को रोहाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिह द्वारा अभियुक्त अभियुक्त फरीद उर्फ सोनू पुत्र स्व0 खालिद निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा मुजफ्फरनगर को जंगल रहमतपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त शाहनजर पुत्र मुम्तयाज निवासी ग्राम नंगला बुजुर्ग थाना भोपा मुजफ्फरनगर को नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

शराब सहित किया गिरफ्तार
खतौली।(Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उप0 नि0 सुखवीर सिह द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र इमरान नि0 छोटी मस्जिद के पास शेखपुरा थाना खतौली मु0नगर, विकास पुत्र साधूराम नि0 रेहडापुरी शेखपुरा थाना खतौली मु0नगर कोअतरपुरा मोड से से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05-05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

 

जुआरी नकदी सहित पकड़ा
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पर नियुक्त उप0 नि0 अनिल कुमार द्वारा जुआरी अभियुक्त प्रदीप पुत्र रतनलाल नि0 मौ0 कृष्णपुरी कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को मौ0 कृष्णपुरी कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5110 रुपये नकद, पर्चा, सट्टा, व गत्ता पैन को बरामद किया गया।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए शोध-पत्र
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एसडी इंजीनियरिंग में लोकल से ग्लोबल तकनीकी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार के दूसरे दिन रविवार को अंतिम सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त डा. एसपी सिंह के नेतृत्व और प्रो. केजी अरोरा के सान्निध्य में आर्थिक विकास, आयात-निर्यात, पर्यावरण तथा तकनीकी प्रबंधन पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए तथा नवीनतम जानकारी दी गई। इस सत्र में डा. राम शर्मा, डा. नवीन द्विवेदी, डा. आलोक गुप्ता ने भी विचार प्रकट किए। संस्थान के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. एसएन चौहान ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा सेमिनार की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कालेज के प्राचार्य डा. एके गौतम ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में आए विद्वतजनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि विद्यालय मे समय-समय पर छात्र-छात्राओं के हितार्थ ऐसी सेमिनार आयोजित होती रहेगी। सेमिनार मे डा. कीर्तिवर्धन, मनोज सिंह, आरटीएस पुंडीर व पुनीत गोयल आदि उपस्थित रहे। सेमिनार में निखिल, रोहण, शुभांगी व यशी को सम्मानित किया गया।

 

समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आयुक्त सहारनपुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी के साथ कार्यालय प्रबंधन को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने हेतु निर्धारित ७७ चेक प्वाइंटस पर प्रगति रिर्पोट की समीक्षा बैठक जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की गयी। आयुक्त सहारनपुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी के साथ कार्यालय प्रबंधन को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने हेतु निर्धारित ७७ चेक प्वाइंटस पर प्रगति की समीक्षा बैठक जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की गयी। उक्त बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त विषय के क्रियान्वयन हेतु कैशबुक का रखदृरखावग् ऑडिट पंजिकाग् आई.जी.आर.एस. पंजिकाग् जन शिकायत पंजिका सम्पूर्ण समाधान दिवस पंजिकाग् जन सूचना अधिकारी पंजिका स्थापना पंजिकाग् भ्रमण पंजिकाग् क्षेत्र पंचायत बैठक पंजिका सेवा पुस्तिकाग्आकस्मिक अवकाश पंजिका इत्यादि का विवरण अभिलेखों सहित पूर्ण कर लें ।
जी०पी०एफ०ध्एन०पी०एस० पासबुकध्लेजर में प्रविष्टियां अद्घ्यतन करते हुए सत्यापन करा लिया जायें एवं आगान्तुकों के लिए पर्याप्त छायादार स्थान एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की जाएं। गुड वर्क में पायी गयी कमियों का निस्तारण समय से करते हुए उनका विवरण ससमय मुख्यालय उपलब्ध करायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि विकास खंड कार्यालय पर समयदृसमय पर एन०आर०एल०एम० समूहो की बैठक आहूत की जाएग् मनरेगा अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो का विवरण तैयार किया जाएग् कार्यालय में साफदृसफाई एवं महिला शौचालय एवं भवन की स्थिति सही हों तथा पंचायत भवनों की रंगाईदृपुताई आकर्षक रंगों में करायी जायें। जनकल्याणकारी योजनाओं के होर्डिग्स ध्वॉल पेटिंग विकास ख्ंड परिसर में कराते हुए ग्राम प्रधानों के नामग् मोबाईल न० की ग्राम पंचायतवार वॉल पेंटिग विकास खंड परिसर में अवश्यक रुप से करा ली जायें एवं समस्त पटलों के कर्मचारी का नाम एवं उनके पदनाम के विवरण की पट्टिका लगी होनी चाहिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आयुक्त महोदय द्वारा किसी भी दिवस में आकस्मक निरीक्षण किया जा सकता है अतः समस्त विकास खंड कार्यालय पर सम्बन्धित चौक प्वांइटस के अनुरूप तैयारिया पूर्ण कर ली जायें। उक्त बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =