Barabanki News: सिर कुचलकर ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या
Barabanki News: गांव में स्थित ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। वहीं वारदात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की।
हत्या की यह वारदात बाराबंकी में कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। आज देर रात उनका सिर कुचकल हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचे तो पुजारी को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना उन लोगों डायल 112 पर दी।
वहीं सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से घंटे, दानपात्र और दूसरा सामान गायब था। जिसके बाद पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से बालक राम ब्रह्म देव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करता था। आज सुबह उसको मृत देखकर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

