Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ऑल इण्डिया एंटी करप्शन कमैटी ने योगी सरकार के कार्यो को सराहा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इण्डिया एंटी करप्शन कमैटी की एक आवश्यक बैठक रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित की गई। जिसमे संगठन के राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार रहेजा ने अध्यक्षता की और संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने की।

बैठक मे सदस्यों को जानकारी दी गई कि सरकार की नीति के अनरूप जन संरक्षण पर शीघ्र ही एक प्रतियोगिता नगर के विद्यालयो मे आयोजित करायी जाएगी।

बैठक मे सभी सदस्यो ने एक स्वर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियान की मुक्त कंठ प्रशंसा की और सभी से इसमे सहयोग देने की अपील की।

बैठक मे सरकारी बैंको मे भ्रष्टाचार व ग्राहको के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। विश्वदीप गोयल ने अतिक्रमण, स्पीड ब्रैकर्स, ट्रकों की ओवरलोडिंग की समस्या को कमैटी के सम्मुख रखा।

इस दौरान सभी सदस्यो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक मे मनोज गुप्ता,निखिल, पंडित मनसुख शर्मा,डा.संजय अग्र्रवाल, अमित धीमान, देवेन्द्र चौहान, प्रवीण वर्मा प्रथम, लोकेश सैनी,दीपक शर्मा, प्रवीण वर्मा द्वितिय, डा.नितिन जैन, सागर अरोरा,आर.के.गुप्ता, नितिन, हरिकिशन आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =