Muzaffarnagar News: भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अहसान त्यागी जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय ग्राम नरा मे भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता अहसान त्यागी व संचालन चिकित्सा प्रकोष्ट यूथविंग जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने किया।बैठक मे उपस्थित सभी चिकित्सक काकडा मे आयोजित बैठक मे भाग लेने के लिए रवाना हुए।
बैठक मे डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, डाक्टर सिराज ताजवर,डाक्टर इमरान राव,डाक्टर डाक्टर चन्द्रशेखर,डाक्टर सलमान,शमीम मलिक,डाक्टर कय्यूम सैफी, डाक्टर अकील अहमद,डाक्टर शहजाद राना,अनीस राना,मुनेश कुमार,डाक्टर फरमान अली,संजीव कुमार मित्तल, हाजी अमीर काजिम सहित लगभग सवा सौ चिकित्सको ने भाग लिया।
कार्यशाला में चिकित्सकों ने नाक की सर्जरी पर रखे विचार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रेलवे रोड स्थित तनेजा हास्पिटल में नाक की प्लास्टिक सर्जरी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। पहले दिन इंदौर से डा. बसेर, दिल्ली से डा. गंभीर, डा. जसबीर तथा डा. क्षितिज पाटिल ने विचार रखे। आयोजक कास्मेटिक सर्जन डा. विवेक तनेजा ने बताया कि कार्यशाला में ४० से अधिक ईएनटी सर्जन ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि तनेजा दंपती ने जिस प्रकार मुजफ्फरनगर को ख्याति दिलाई है, उसको आगे बढ़ाते हुए डा. विवेक तनेजा भी दिल्ली के अतिरिक्त जिलेवासियों की सेवा करेंगे और कास्मेटिक सर्जरी के लिए ख्याति दिलाएंगे।
भोपाल से आए डा. नामदेव, शहर के डा. संदीप परमार, अमृतसर के डा. गुरचंद, बरेली के डा. रोहित शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। संचालन डा. तारिणी तनेजा ने किया। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, अंकुर वाधवा, विशाल महेंद्रा, नूपुर गर्ग, धीरज पालीवाल, संजय राठी, मनोज कुमार, राहुल त्यागी व मोहम्मद कामरान आदि उपस्थित रहे।

