जर्मनी: इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार संदिग्ध सदस्यों गिरफ्तार
जर्मनी में पुलिस ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि ये लोग अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
German authorities said police have arrested four suspected members of the Islamic State group alleged to be planning an attack on American military facilities. https://t.co/18nI3yeb3C
— Inquirer (@inquirerdotnet) April 15, 2020
संघीय अभियोजकों के मुताबिक ये लोग साल 2019 में आईएस से जुड़े थे। इनके खिलाफ आतंकी समूह का सदस्य होने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
अभियोजकों ने कहा कि चारों संदिग्ध बुधवार को उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया के पश्चिमी इलाके में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान अजीजॉन बी, मुहम्मदली जी, फरहोदशोह के और सुनातुलोख के रूप में हुई गई।
सभी ताजिकिस्तान के निवासी हैं। संदग्धों के उपनाम सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं किए गए हैं। इनका कथित नेता एक 30 वर्षीय व्यक्ति है जिसकी पहचान रॉसन बी के रूप में हो पाई है।
ताजिकिस्तान का रहने वाला रॉसन मार्च 2019 से जेल में बंद है। चारों जनवरी 2019 में आईएस से जुड़े थे और इन्हें जर्मनी में इकाई तैयार करने का काम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पहले इन्होंने ताजिकिस्तान में हमला करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में इन्होंने अपनी निगाहें जर्मनी पर टिका दीं।
