वैश्विक

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,933

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,933 हो गई है।

जिसमें 10,197 सक्रिय हैं, 1344 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 392 लोगों की मौत हो गई है। 

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 183 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई। मुंबई में अब तक कोरोना के 1936 मामले हो गए हैं और 113 मौतें हुई हैं। वहीं, 181 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना रोगियों को बचाने के लिए ट्रायल बेसिस पर प्लाजमा तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस बाबत दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि कोरोना मरीजों के साथ व्यवहार करते समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =