फिल्मी चक्कर

दो महीने की बेटी के साथ खेलती नजर आ रही हैं शिल्पा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा अपनी दो महीने की बेटी के साथ खेलती नजर आ रही हैं.

दोनों का ये क्यूट वीडियो फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. महज कुछ ही घंटों में उनके इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/B-_dSYmBxcL/?utm_source=ig_embed

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हूं..आशा है कि आप आने वाले वर्षों में भी हमारे साथ ऐसे ही खड़े रहेंगे.”

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा ने बताया है कि 15 नंबर उनके लिए लकी साबित हो रहा है. क्योंकि 15 फरवरी को उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ.

15 अप्रैल को उनकी बेटी समीशा दो महीने की हो गई और 15 अप्रैल को ही उनके टिक टॉक अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 15 मिलियन हो गई है. इसके लिए उन्होंने फैन्स का शुक्रिया अदा किया. लोग कमेंट कर शिल्पा को बधाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21297 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =